सोनीपत में महापंचायत आज
यौन शोषण के आरोपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी को लेकर आंदोलन तेज होता जा रहा है. इस संघर्ष में महिला पहलवानों को हर जगह से समर्थन मिल रहा है. हरियाणा के सोनीपत जिले के मुंडलाना गांव में 4 एकड़ में पंडाल लगाया जा रहा है. इसी पंडाल में महापंचायत होने जा रही है. इस महापंचायत में हर जाति ओर समहु के लोग शामिल होगें.
जानकारी के मुताबिक इस आंदोलन में बड़े-बड़े नेता, किसान ओर आम जनता के साथ इस महांपचात में आगे की रणनीति की तैयारी की जायगी. इस महापंचायत में हरियाणा के साथ-साथ पंजाब व उत्तर प्रदेश के किसान भी हिस्सा लेगें. इस आंदोलन के चलते पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक, नेता जयंत चौधरी, चंद्रशेखर भी आएंगे पहलवानों की रजामंदी से ही सभी फैसले लिए जाएंगे.
पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक भी महापंचायत में होंगे शामिल
किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने बताया कि इस महापंचायत में हरियाणा, पंजाब और उत्तरप्रदेश के किसान भी पहुंचने वाले है. साथ ही इस महापंचायत में पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक, नेता जयंत चौधरी और चंद्रशेखर भी शामिल होने वाले है. चढूनी ने कहा कि पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक पर बार-बार सीबीआई की रेड कराकर उन्हें परेशान किया जा रहा है. इसलिए इस महापंचायत में सत्यपाल मलिक भी शामिल होंगे.
इसे भी पढ़ें : भारत की जीडीपी ने बनाया विश्व स्तर पर नया रिकॉर्ड, दर्ज की 6.1 फीसदी की वृद्धि
करीब 20 हजार लोग होंगे शामिल
किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने महापंचायत की तैयारियों का जायजा लिया. और कहा कि महापंचायत में पहलवानों के कहने के अनुसार बड़े फैसले लिए जा सकते है. इस महापंचायत में करीब 20 हजार लोगों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है जिसकी वजह से 4 एकड़ में पंडाल लगाया गया है. भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवान नरवाल व प्रदेश अध्यक्ष अशोक ने बताया कि महापंचायत सुबह 10 बजे शुरू हो जाएगी. बेटी पहलवानों को न्याय दिलाने के लिए उनके कहने के अनुसार लिए गए फैसले में सहयोग किया जायेगा.
अल्टीमेटम खत्म होने पर दिल्ली कूच करेंगे
आयोजित महापंचायत में लिए गए फैसले के अनुसार चरखी दादरी जिले की खापों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. पंचायतों को अब 9 जून का अल्टीमेटम खत्म होने का इंतजार है. मामला नहीं जमा तो 10 जून को दिल्ली की ओर कूच किया जाएगा.
महापंचायत सुबह 10 बजे शुरू होगी
भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवान नरवाल व प्रदेश अध्यक्ष अशोक ने बताया कि महापंचायत सुबह 10 बजे शुरू हो जाएगी. महापंचायत में हर वर्ग व हर जाति के लोग शामिल होगें जिसके बाद पहलवान बेटियों का समर्थन किया जायेगा. बेटी पहलवानों को न्याय दिलाने के लिए उनके कहने के मुताबिक लिए गए फैसले में सहयोग किया जायेगा.
Indian Space Research: इसरो ने रचा नया इतिहास! श्रीहरिकोटा से NVS-03 नेविगेशन सैटेलाइट को सफलतापूर्वक…
Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti: सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और…
राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित 'एकता दौड़' के दौरान गृह मंत्री…
US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…
Vande Bharat Sleeper Train: दिल्ली-वाराणसी के बीच पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को आज दिखाई…
New Bijli Connection Rate: जानिए एलटी सिंगल फेज और थ्री फेज बिजली कनेक्शन की नई…