प्रधानमंत्री मोदी.
ओडिशा में करीब 24 साल से चली आ रही मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की सरकार जहां जाती हुई दिख रही है, वहीं विधानसभा चुनाव के नतीजों में स्पष्ट बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनती हुई दिख रही है. बड़ी जीत की ओर बढ़ रही पार्टी को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ताओं समेत ओडिशा को धन्यवाद दिया है.
सोशल साइट एक्स पर एक पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा, ‘ओडिशा का धन्यवाद! यह सुशासन और ओडिशा की अनूठी संस्कृति का जश्न मनाने की एक शानदार जीत है. भाजपा लोगों के सपनों को पूरा करने और ओडिशा को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी. मुझे अपने सभी मेहनती पार्टी कार्यकर्ताओं पर उनके प्रयासों के लिए बहुत गर्व है.’
भाजपा ने पहली बार ओडिशा में विधानसभा चुनाव जीता है. खबर लिखे जाने तक भाजपा 147 सीटों वाली विधानसभा की 66 सीटें जीत चुकी थी और 12 पर बढ़त बनाए हुए थी. वहीं, सत्तारूढ़ सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (BJD) को 42 सीटों पर विजय हासिल हुई है और पार्टी 9 सीटों पर बढ़त में है. इसके अलावा कांग्रेस के खाते में 12 सीटें आ चुकी हैं, जब वह 2 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं.
ओडिशा के अलावा प्रधानमंत्री ने आंध्र प्रदेश के लोगों को भी धन्यवाद दिया, जहां एनडीए ने राज्य में जगन मोहन रेड्डी के शासन को उखाड़ फेंकते हुए बड़ी जीत दर्ज की.
इसे भी पढ़ें: ‘देश की जनता ने NDA पर लगातार तीसरी बार विश्वास जताया’, PM मोदी ने कहा— हम नई ऊर्जा, नई उमंग, नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ेंगे
इस बीच, लोकसभा चुनावों की मतगणना समाप्त होने के साथ ही भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) 290 से अधिक सीटों पर आगे चल रहा है, जबकि सभी पूर्वानुमानों को झुठलाते हुए विपक्ष का इंडिया गठबंधन 230 से अधिक सीटों पर आगे चल रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी पर भारतीय नागरिकता मिलने से पूर्व मतदाता सूची में…
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…
छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…
श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…
गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…