चुनाव

VIDEO: लगातार तीसरी बार लोकसभा चुनाव जीतने के बाद दिल्ली में PM मोदी का संबोधन- यह सबसे बड़े लोकतंत्र की जीत

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव—2024 में जीत दर्ज करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार देर शाम को दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचे. उन्होंने अपनी स्पीच की शुरूआत ‘भारत माता की जय’ और ‘जय जगन्नाथ’ से की. उन्होंने चुनाव में मिली जीत के लिए जनता को धन्यवाद देते हुए अपने संबोधित में कहा- ‘इस आशीर्वाद के लिए मैं समस्त देशवासियों का ऋणी हूं. आज बड़ा मंगल है. इस पावन दिन एनडीए की लगातार तीसरी बार सरकार बननी तय है.’

पीएम मोदी ने कहा- “देशवासियों ने भाजपा पर एनडीए पर पूर्ण विश्वास जताया है. आज की ये विजय दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की जीत है. ये भारत के संविधान पर अटूट निष्ठा की जीत है. ये विकसित भारत के प्रण की जीत है. ये सबका साथ, सबका विकास मंत्र की जीत है.” प्रधानमंत्री ने आंध्र प्रदेश के पूर्व CM चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार का भी नाम लिया.

मैं देश के चुनाव आयोग का भी अभिनंदन करूंगा: PM

पीएम मोदी ने चुनाव आयोग की प्रशंसा की. उन्होंने कहा— “भाइयों बहनों… ये 140 करोड़ भारतीयों की जीत है. मैं आज देश के चुनाव आयोग का भी अभिनंदन करूंगा. चुनाव आयोग ने दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव इतनी कुशलता से संपन्न कराया. करीब 100 करोड़ मतदाता, 1 करोड़ मतदान कर्मी, 11 लाख बूथ इतनी प्रचंड गर्मी में कर्मियों ने अपने दायित्वों को बखूबी निभाया.”

‘हमारे जैसे चुनाव का दुनिया में कहीं कोई उदाहरण नहीं’

पीएम मोदी बोले— “हमारे सुरक्षा कर्मियों ने अपने कर्तव्य भाव का शानदार परिचय दिया. भारत के चुनाव प्रोसेस…चुनाव के इस सिस्टम और क्रेडिबिल्टी पर हर भारतीय को गर्व है. हमारे जैसे चुनाव का दुनिया में कहीं कोई उदाहरण नहीं है. मैं ओपिनियन मेकर्स को कहूंगा कि लोकतंत्र में चुनावी प्रक्रिया की ताकत है.”

‘सभी की भागीदारी के बिना लोकतंत्र की सफलता संभव नहीं’

पीएम ने कहा— “इस बार भारत में जितने लोगों ने मतदान किया. वह दुनिया के अन्य लोकतांत्रिक देशों की जनसंख्या से भी ज्यादा है. जम्मू कश्मीर ने रिकॉर्ड मतदान करके दुनिया में भारत को बदनाम करने वालों को आइना दिखा दिया है. मैं देश भर के सभी दलों, सभी उम्मीदवारो का अभिनंदन करता हूं. सभी की भागीदारी के बिना लोकतंत्र की सफलता संभव नहीं है.”

‘कई राज्यों में हमें बड़ी जीत मिली, कांग्रेस का सूपड़ा साफ हुआ’

पीएम मोदी बोले— “इस चुनाव के इस जनादेश के कई पहलू हैं. 1962 के बाद पहली बार कोई सरकार अपने दो कार्यकाल पूरे करने के बाद तीसरी बार वापस आई है. राज्यों में जहां भी विधानसभा के चुनाव हुए वहां पर एनडीए को भव्य विजय मिली. अरुणाचल प्रदेश आंध्र प्रदेश सिक्किम या ओडिशा हो. इन राज्यों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है. शायद उन्हें जमानत बचाना भी मुश्किल हो गया होगा. भाजपा ओडिशा में सरकार बनाने जा रही है. लोकसभा चुनाव में भी ओडिशा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है.”

पीएम मोदी की पूरी स्पीच सुनने के लिए देखें ये वीडियो-

यह भी पढ़िए: ‘देश की जनता ने NDA पर लगातार तीसरी बार विश्वास जताया’, PM मोदी ने कहा— हम नई ऊर्जा, नई उमंग, नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ेंगे

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

राष्ट्र सेवा के 25 साल पूरे होने पर पीएम मोदी को बधाई, स्वामी अवधेशानंद गिरि बोले- उनकी राह किसी तपस्या से कम नहीं

जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…

7 minutes ago

नंदीग्राम उपचुनाव मामले में सुप्रीम कोर्ट से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को राहत

सुप्रीम कोर्ट ने नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत के खिलाफ…

8 minutes ago

आसीम मुनीर Vs शहबाज शरीफ! ट्रॉफी ‘चोरी’ के बाद अब कुर्सी पर नजर, क्या बड़ा खेल खेल रहे मोहसिन नकवी?

Pakistan Political Crisis: पाकिस्तान में शहबाज शरीफ, असीम मुनीर और मोहसिन नकवी के बीच बढ़ती…

14 minutes ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में बदला यूपी, माफिया मिट्टी में मिल गए- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और…

21 minutes ago

‘वाह क्या एनर्जी है’ का दूसरा सीजन पेश: GAIL ने लॉन्च किया ‘नए भारत की नई एनर्जी’ एंथम, जानिए क्या है खास

गेल (इंडिया) लिमिटेड ने स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए 'वाह क्या एनर्जी है'…

22 minutes ago

‘नमक के व्यापारी से लेकर…’, जानिए इतिहास के सबसे बड़े योद्धा हेमचन्द्र विक्रमादित्य की अनसुनी कहानी

हेमचन्द्र विक्रमादित्य, जिन्हें इतिहास में हेमू के नाम से भी जाना जाता है, 16वीं सदी…

30 minutes ago