देश

Chattisgarh Election: “परिवर्तन यात्रा के जरिए भूपेश बघेल सरकार के भ्रष्टाचार को जन-जन तक पहुंचाएंगे”, बीजेपी नेता का कांग्रेस पर करारा हमला

छत्तीसगढ़ विधानसभा को लेकर बीजेपी चुनावी मैदान में उतर चुकी है. तमाम दिग्गज नेता लगातार जनता के साथ संपर्क साधने में लगे हुए हैं. इसी कड़ी में आज (12 सितंबर) से ‘परिवर्तन यात्रा’ शुरू करने जा रही है. यात्रा 87 विधानसभा क्षेत्रों में जाएगी और इस दौरान पार्टी भूपेश बघेल सरकार के कथित भ्रष्टाचार को तथा केंद्र की जन कल्याणकारी योजनाओं को जानता के सामने रखेगी. नेताओं ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को दंतेवाड़ा (दक्षिण छत्तीसगढ़) में मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। बाद में शाह वहां एक सभा करेंगे.

आज से शुरू हो रही परिवर्तन यात्रा

उन्होंने बताया कि दूसरी ‘परिवर्तन यात्रा’ को 15 सितंबर को जशपुर (उत्तरी छत्तीसगढ़) में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा हरी झंडी दिखाएंगे. भाजपा नेताओं ने बताया कि भाजपा के राज्य प्रभारी ओम माथुर और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने यहां कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में यात्रा के लिए लाए गए वाहनों का पूजन किया. उन्होंने बताया कि यह वही बस है जिसका उपयोग भाजपा ने 2018 के विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में अपनी ‘विकास यात्रा’ के लिए किया था। तब पार्टी सत्ता में थी.

यह भी पढ़ें- Sanatan Dharma: “सिर काटने की धमकी और इनाम की घोषणा करने वाले संत नहीं”, स्वामी परमहंस के बयान पर बोली BJP, कांग्रेस ने कसा तंज

भाजपा नेताओं ने बताया कि बस में सीसीटीवी कैमरे, एलईडी स्क्रीन, यात्रा के दौरान सभा को संबोधित करने के लिए ‘हाइड्रोलिक लिफ्ट’ और अन्य आधुनिक सुविधाएं हैं. भगवा रंग में रंगी बस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, राज्य प्रमुख अरुण साव, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, विधानसभा में विपक्ष के नेता नारायण चंदेल, केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे और लता उसेंडी की तस्वीर है.

कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर करेंगे-बीजेपी

संवाददाताओं से बात करते हुए ओम माथुर ने कहा, “जन जागरूकता बढ़ाने और कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर करने के लिए 12 सितंबर और 15 सितंबर को दंतेवाड़ा और जशपुर से दो परिवर्तन यात्राएं निकाली जाएंगी. इसके अलावा, हम लोगों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से भी अवगत कराएंगे तथा केंद्रीय योजनाओं के लाभार्थियों के साथ बैठकें करेंगे.” राज्य में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने पहले बताया था कि पहली यात्रा 16 दिनों में बस्तर, दुर्ग और रायपुर संभागों में 1,728 किलोमीटर की दूरी तय करेगी, जबकि दूसरी यात्रा 13 दिनों में बिलासपुर और सरगुजा संभागों में 1,261 किलोमीटर की दूरी तय करेगी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

मुस्कान-साहिल के बाद अब रविता-अमरदीप को फांसी, मेरठ सांप कांड में आया फैसला

Meerut Snake Murder Case: मेरठ के बहुचर्चित सांप कांड में अदालत ने कड़ा फैसला सुनाते…

1 minute ago

नाना पाटेकर पर लगे आरोपों को लेकर बेटे मल्हार का छलका दर्द, तनुश्री दत्ता पर कही बड़ी बात; माता-पिता के रिश्ते पर भी किया खुलासा

Nana Patekar Controversy: नाना पाटेकर से जुड़े पुराने विवाद पर बेटे मल्हार पाटेकर ने प्रतिक्रिया…

6 minutes ago

यूपी में युवाओं के लिए बड़ा मौका; योगी सरकार की ‘स्टार्टअप नीति-2026’ लॉन्च, अब एआई और डीप-टेक आइडिया को मिलेगी रफ्तार

योगी सरकार ने प्रदेश को स्टार्टअप का हब बनाने के लिए स्टार्टअप नीति-2026 लागू की…

13 minutes ago

लव जिहाद के चक्कर में मारा गया शिवा शर्मा? गैंगस्टर की गोद में रील बनाने वाली श्रद्धा दुबे का टूट गया मायाजाल

Shraddha Dubey: लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य…

45 minutes ago

सिर्फ इतने रनों की दूरी और टूट जाएगा दुनिया भर का रिकॉर्ड! मंधाना के इस धमाके पर टिकी सबकी निगाहें

Indian Cricket Team: भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना टी20 इंटरनेशनल में 5,000 रन पूरे करने से…

1 hour ago