रोजर फेडरर ने टेनिस को कहा बाय, नम हुई आंखे
लंदन– दुनिया के महान टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने टेनिस से संन्यास ले लिया है. लंदन में लेवल कप के पहले दिन टेनिस के एक और दिग्गज खिलाड़ी राफेल नडाल के साथ डबल्स मैच खेलकर फेडरर ने अपने 24 साल के टेनिस करियर को अलविदा कह दिया. फेडरर ने पिछले ही हफ्ते यह ऐलान किया था कि लेवर कप उनके टेनिस करियर का आखिरी एटीपी टूर्नामेंट होगा. उनकी विदाई में माहौल बहुत भावुक हो गया. टेनिस के महान दिग्गज खिलाड़ियों ने फेडरर को उनके बेहतरीन खेल के लिए धन्यवाद कहा साथ ही भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी. कोर्ट पर अपने अंतिम मैच में रोजर फेडरर की आंखे भर आई. इस दौरान दिग्गज महिला टेनिस खिलाड़ी इगा स्वीयाटेक और क्रिस एवर्ट भी काफी भावुक नजर आए.
टेनिस से संन्यास लेने के बाद फेडरर ने कहा कि… ”कहीं न कहीं हम सब इस पल से गुज़रते हैं. ये शानदार दिन था. मैं ख़ुश हूँ, दुखी नहीं हूँ. यहां होना गर्व की बात है. मैं आख़िरी बार अपने जूतों के फीते बांधकर बेहद ख़ुश हूँ, यहाँ मेरे लिए सबकुछ आख़िरी बार था. मैंने तनाव नहीं लिया. हालांकि, मुझे अहसास था कि कुछ तो होने वाला है. लेकिन मैच शानदार था. राफेल के साथ खेलना और सभी शानदार लोगों और लीजेंड्स का यहां होना. आप सभी को शुक्रिया.”
अपने करियर के आखिरी मैच में फ़ेडरर ने टेनिस के सफ़र में अपनी पत्नी के सहयोग को भी याद किया. फेडरर ने कहा, ‘‘वो मुझे बहुत पहले रोक सकती थी. काफ़ी समय पहले लेकिन उसने मुझे नहीं रोका. उसने मुझे आगे बढ़ने दिया और लगातार खेलने दिया. यह काफी शानदार है, इसके लिए उन्हे शुक्रिया.’’
टेनिस की दुनिया के स्टार खिलाड़ी रोजर फेडरर का करियर बेहद शानदार रहा. उन्होने अपने 24 साल के करियर में उन्होने 1500 मैच खेलें और 20 ग्रैंडस्लैम अपने नाम किए. सेंटर कोर्ट पर फेडरर और नडाल ने फेडरर और नडाल ने अपने आखिरी मुकाबले में अमेरिका के जैक सॉक और अमेरिका के फ्रांसिस तियाफो की जोड़ी से युगल मैच में 4-6, 7-6 (2), 11-9 से हार का सामना किया.
-आईएएनएस/ भारत एक्सप्रेस
RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…
Prayagraj Film Festival 2026: इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 का भव्य समापन एमएनआईटी ऑडिटोरियम में…
चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…
चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…
अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…
महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…