देश

Ambedkar Nagar: बीयर की दुकान पर वसूली करते धरे गए फर्जी अधिकारी

-अखंड प्रताप सिंह

Ambedkar Nagar: उत्तर प्रदेश के अम्बेडकर नगर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां बीयर की एक दुकान पर वसूली करने पहुंचे फर्जी आबकारी इंस्पेक्टर और उसके दो सहयोगियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. तीनों मजिस्ट्रेट और उत्तर प्रदेश सरकार लिखी गाड़ी के साथ भौकाल टाइट करते हुए दुकान में पहुंचे थे. तभी किसी ने पुलिस को सूचना दे दी और फिर तीनों को पुलिस ने दबोच लिया. आरोपी के कब्जे से एक कार भी बरामद हुई है, जिस पर मजिस्ट्रेट लिखा था.

इस सम्बंध में पुलिस ने मीडिया को बताया कि कार पर सवार होकर तीन लोग शुक्रवार को जिले से जलालपुर में मालीपुर रोड स्थित बीयर की दुकान पर पहुंचे थे. पुलिस ने बताया कि इसकी जानकारी उनको मिली. मोबाइल फोन से रजिस्टर की फोटो ले ली है और फिर धमकी देते हुए वसूली की कोशिश कर रहे हैं. इसी के साथ पुलिस को ये भी जानकारी दी गई कि सेल्समैन से बीयर की पांच केन मुफ्त में लेकर वाहन से फर्जी इंस्पेकर व उसके साथी आगे चले गए हैं.

ये भी पढ़ें- UP News: कौशाम्बी सांसद ने 70 रुपये किलो बेचे टमाटर, खरीदने को उमड़ी भीड़

वाहन की पीछा कर पुलिस ने दबोचा

जानकारी सामने आ रही है कि जब फर्जी आबकारी इंस्पेक्टर अपने साथियों के साथ चला गया तो इसकी जानकारी सेल्समैन ने दुकान के प्रबंधक अमरदीप गोस्वामी को दी. इस पर उनको कुछ शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी. पुलिस ने सेल्समैन प्रिंस के साथ कथित आबकारी इंस्पेक्टर की गाड़ी का पीछा किया और कुछ ही दूर सुरहुरपुर चौराहे पर पुलिस ने गाड़ी खड़ी देखी. जब पुलिस गाड़ी के पास पहुंची तो देखा कि उसमें सवार कथित इंस्पेक्टर व उसके साथी बीयर पी रहे थे और मौज कर रहे थे. इतने में ही बीयर शॉप के मैनेजर ने अपना चार पहिया वाहन उनके वाहन के आगे खड़ा कर रोक लिया ताकि वे आगे गाड़ी बढ़ाकर भाग न सकें. मालीपुर थाने के पुलिस कर्मी भी पहुंच गए और तीनों आरोपियों को धर दबोचा व जलालपुर पुलिस के हवाले कर दिया.

तीनों के खिलाफ दर्ज हुआ केस

पुलिस ने बताया कि, पकड़े गए फर्जी आबकारी इंस्पेक्टर की पहचान आशुतोष निवासी ग्राम ब्र्रम्हा सिरखिनपुर थाना अखंडनगर जनपद सुल्तानपुर के तौर पर हुई है. फर्जी आबकारी इंस्पेक्टर ने बताया कि उसके दो साथी संजीव व शिशिर भी सुल्तानपुर के रहने वाले हैं. तो वहीं पुलिस ने तीनों के पास से कार बरामद की है, जिस पर मजिस्ट्रेट व उत्तर प्रदेश सरकार लिखा मिला. पुलिस ने बताया कि जांच-पड़ताल में मालूम हुआ है कि वाहन एक नायब तहसीलदार का है. फिलहाल इस मामले में अभी और भी छानबीन की जा रही है और आरोपियों से पूछताछ भी की जा रही है. तो वहीं जलालपुर पुलिस ने बीयर शॉप के मैनेजर की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. वहीं पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार तीनों में से दो युवक पीसीएस की तैयारी भी कर रहे थे.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

3 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

3 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

4 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

4 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

4 hours ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

4 hours ago