रेखा शर्मा. (फोटो: IANS)
हरियाणा से भाजपा (BJP) की उम्मीदवार रेखा शर्मा (Rekha Sharma) शुक्रवार को राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुन ली गईं. उन्हें रिटर्निंग ऑफिसर अशोक कुमार मीणा ने जीत का सर्टिफिकेट सौंपा. चार राज्यों से राज्यसभा की छह सीटें बीच में ही खाली होने के बाद उनके लिए उपचुनाव कराए जा रहे हैं. शुक्रवार को नामांकन वापस लेने का आखिरी दिन था. हरियाणा से किसी अन्य पार्टी से किसी भी उम्मीदवार का कोई नामांकन नहीं आने पर रेखा शर्मा को निर्विरोध विजेता घोषित कर दिया गया.
वह हरियाणा में भाजपा नेता कृष्ण लाल पंवार के विधानसभा चुनाव जीतने के बाद उनके इस्तीफे से खाली हुई सीट पर एकलौती उम्मीदवार थीं. उनका कार्यकाल 1 अगस्त 2028 तक होगा. रेखा शर्मा हरियाणा से राज्यसभा पहुंचने वाली छठी महिला हैं. उनसे पहले सुमित्रा महाजन, किरण चौधरी, विद्या बेनीवाल, सुषमा स्वराज और कुमारी शैलजा भी हरियाणा से राज्यसभा सांसद रह चुकी हैं.
जीत के बाद रेखा शर्मा ने पार्टी और संगठन का धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि मेरी निर्विरोध जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पूरी भारतीय जनता पार्टी को धन्यवाद देती हूं. मुझे लगता है कि मेरी जीत के पीछे सबसे बड़ा हाथ संगठन का है. बिना संगठन की मदद से मैं यहां तक नहीं पहुंच पाती. मैं पार्टी की मजबूती के लिए काम करने को तैयार हूं. मैं अपनी जीत में संगठन की बहुत बड़ी भूमिका मानती हूं.
हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने रेखा शर्मा के निर्विरोध चुने जाने पर कहा कि रेखा शर्मा बड़ी शानदार नेता हैं. महिला आयोग की चेयरमैन रहते हुए देश की 50 प्रतिशत आबादी की समस्या का निराकरण के लिए उन्होंने दिन रात एक किया. ढांडा ने कहा कि अब वह देश के विकास में सहयोग देने जा रही हैं. वह बहुत ही मेहनती और कर्मठ महिला हैं. उन्होंने हमेशा पार्टी के लिए काम किया है. उनकी मौजूदगी से सदन में पार्टी का प्रतिनिधित्व और मजबूत होगा.
-भारत एक्सप्रेस
Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…
Ratlam 19 Year Old Youth Murder Case: मध्य प्रदेश के रतलाम में 19 वर्षीय रितेश…
भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…