जम्मू-कश्मीर में हजरतबल दरगाह (Hazratbal Dargah) में अशोक स्तंभ (Ashoka Symbol) के अपमान को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने कांग्रेस, आरजेडी और इंडी गठबंधन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि हजरतबल में केवल अशोक सम्राट का चिह्न नहीं तोड़ा गया है, बल्कि भारत का दिल तोड़ा गया है. बिहार और उत्तर प्रदेश के साथ-साथ पूरे देश की अस्मिता को चोट पहुंचाई गई है.
गिरिराज सिंह ने कांग्रेस और तेजस्वी यादव से प्रश्न करते हुए कहा कि आखिर वे बिहार को कितना अपमानित करेंगे और कितनी अपमानजनक टिप्पणियां करेंगे? यहां तक कि प्रधानमंत्री के लिए भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया. राहुल गांधी ने उन नेताओं को मंच पर बुलाया जो हमेशा बिहार और हिंदू समाज का अपमान करते रहे हैं, स्टालिन और रेवंत रेड्डी को बुलाकर उनसे अमर्यादित टिप्पणी बुलवाई. अब जम्मू कश्मीर में अशोक स्तंभ का भी अपमान किया जा रहा है. यह केवल एक अशोक स्तंभ नहीं है, इसमें भारत की भावना जुड़ी है, भारत के संविधान की आत्मा जुड़ी है और बाबा साहेब अंबेडकर की आत्मा भी जुड़ी हुई है. उन्होंने राहुल गांधी को चुनौती देते हुए कहा,
“अगर उन्होंने फारूक अब्दुल्ला (Farooq Abdullah) की पार्टी नेशनल कांफ्रेंस से अपनी सरकार अलग नहीं की और अशोक स्तंभ के लिए माफी नहीं मांगी तो यह साबित हो जाएगा कि उन्हें देश की अस्मिता की परवाह नहीं है.”
इसके अलावा बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) और भाजपा के मीडिया सह प्रभारी डॉ. संजय मयूख ने भी हजरतबल दरगाह में अशोक स्तंभ के अपमान को लेकर विपक्ष को निशाने पर लिया. सम्राट चौधरी ने कहा कि जिस महापुरुष ने अखंड भारत का सपना देखा, पूरे भारत का निर्माण किया, भारत स्तंभ और अशोक चक्र को पहचान दी, उसी सम्राट अशोक के स्तंभ पर कश्मीर में हमला किया गया. भारत और बिहार की अस्मिता का महागठबंधन के लोगों द्वारा इस तरह का अपमान अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है.
इसे भी पढ़े-बाढ़ से जूझते हरियाणा के इस गांव ने बढ़ाया मदद का हाथ, पंजाब के लिए भेजे ट्रक
कश्मीर में हजरतबल दरगाह में राष्ट्रीय प्रतीक अशोक चिह्न के अपमान को लेकर राष्ट्रीय सह-मीडिया प्रमुख और प्रवक्ता, मुख्य सचेतक (BJP) बिहार विधान परिषद डॉ. संजय मयूख ने कहा कि केरल से कश्मीर तक जिस तरह गाली और अपमान का दौर चल रहा है, उसे बिहारवासी अब और बर्दाश्त करने को तैयार नहीं हैं. सम्राट अशोक केवल बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश के कण-कण में बसते हैं और बिहार लोकतंत्र की जननी है, बिहार का अपमान अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
Russia Ukraine Energy Ceasefire: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच एनर्जी…
दिल्ली में CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP और छात्र संगठनों का प्रदर्शन…
PM Matsya Sampada Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के मछुआरों और तटीय समुदायों के…
MISS AND MRS UNITED NATIONS 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के क्राउन प्लाजा होटल, रोहिणी में…
IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 की फाइनल आंसर की को चुनौती देने…