देश

जोधपुर में RSS ने बनाया रोडमैप! सुनील आंबेकर ने बताया आखिर बैठक में क्या हुआ?

RSS Jodhpur Meeting Roadmap: राजस्‍थान के जोधपुर में हुई भारतीय समन्वय बैठक 2025 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने मीडिया से बातचीत की. उन्‍होंने 5 सितंबर से शुरू हुई इस तीन दिवसीय बैठक में हुई चर्चा और प्रमुख मुद्दों की जानकारी दी. इस बैठक में संघ से जुड़े 32 संगठनों के साथ 300 से अधिक पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया. इस बैठक में राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न क्षेत्रों में हुए सामाजिक और राजनीतिक परिवर्तनों और नई शिक्षा नीति पर चर्चा की गई.

सुनील आंबेकर ने कहा कि जनहित में किए जाने वाले कार्य सतत प्रक्रिया हैं और सभी संबंधित संगठन इनके प्रति सदैव सजग रहते हैं. वे मुद्दों का अध्ययन करते हैं, ज्ञापन देते हैं, मांगें उठाते हैं और आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन भी करते हैं. वे अपने-अपने मंचों पर इन विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हैं.

महिलाओं की भूमिका पर मंथन

आंबेकर ने कहा कि हम लोगों से जुड़ रहे हैं और जहां तक संभव हो, जागरूकता फैलाने का प्रयास कर रहे हैं. मूलतः, हम सभी में जो एकता की भावना है, वह लोगों के मिलने, साथ चलने और इन विचारों को समझने से बढ़ती है. इसके लिए संघ द्वारा निरंतर पहल की जा रही है और विभिन्न संबद्ध समूह भी इसमें योगदान दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप पर बिगबॉस का ‘विस्फोट’! सलमान खान ने उड़ाई खिल्ली; जनता बोली- ये तो बाप निकला

उन्‍होंने बताया कि बैठक में राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई. सभी संगठनों ने विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे प्रयासों और विचारों को साझा किया. साथ में महिलाओं की भूमिका बढ़ाने पर भी चर्चा हुई. इसके साथ ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जिन महिलाओं ने विभिन्न क्षेत्रों में कार्यक्रमों का आयोजन किया, उसके बारे में चर्चा की गई.

शिक्षा को लेकर विशेष चर्चा

नई शिक्षा नीति को लेकर विशेष चर्चा हुई, जिसमें शिक्षा के भारतीयकरण और संघ के विशेष शिक्षक संगठन किस तरह से शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं, उनके प्रयास और नवाचार के बारे में चर्चा की गई. सभी संगठनों ने नई शिक्षा नीति की दिशा को उचित बताया और संघ के कार्यों को साझा किया. साथ में संघ के फीडबैक से यह मालूम चल पाया कि शिक्षा में राष्ट्रीय भाषा का महत्वपूर्ण स्थान है और इस पर कार्य करने की आवश्यकता है.

सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर विमर्श

उन्‍होंने कहा कि पिछले एक वर्ष में देश के विभिन्न क्षेत्रों में हुए सामाजिक और राजनीतिक परिवर्तनों के बारे में भी चर्चा हुई, जिसमें पंजाब में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति और किस तरह से संघ कार्य कर युवाओं को इस प्रवृत्ति से बाहर निकाल रहा है, इसको लेकर चर्चा की गई. पंजाब सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों में बाढ़ के हालातों को लेकर संघ द्वारा किए जा रहे कार्यों को लेकर भी चर्चा की गई.

नोट- यह खबर एजेंसी (IANS) फीड से सीधे पब्लिश की गई है. इसमें किसी भी जानकारी को नहीं बदला गया है. खबर को पढ़ने लायाक बनाने के लिए लिए केवल हेडलाइन बदली गई है. वहीं पैराग्राफ से पहले सबहेड जोड़े गए हैं. इस स्टोरी को लेकर भारत एक्सप्रेस की किसी भी तरह की नैतिक जिम्मेदारी नहीं होगी.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

सत्येंद्र जैन मानहानि मामला: राऊज एवेन्यु कोर्ट 28 अक्टूबर को सुनाएगा फैसला, बीजेपी नेता करनैल सिंह की बढ़ी मुश्किलें

दिल्ली की राऊज एवेन्यु कोर्ट पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन द्वारा बीजेपी नेता करनैल सिंह के…

12 minutes ago

दलाई लामा पर चीन का ‘वेटिंग गेम’? रिपोर्ट में बीजिंग की रणनीति पर उठे सवाल

दलाई लामा के भतीजे खेद्रूब थोंडुप ने दावा किया है कि चीन जानबूझकर दलाई लामा…

21 minutes ago

आडवाणी की तबीयत पर अस्पताल ने क्या कहा? ICU में चल रहा इलाज; जेपी नड्डा ने लिया हालचाल

LK Advani Health Update: लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें नई दिल्ली के…

34 minutes ago

रूल ऑफ माफिया खत्म, कानून का राज कायम; युवा वकीलों को सीएम योगी की बड़ी सीख

UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…

51 minutes ago

हवस में अंधी पत्नी! क्यों बनी पति की कातिल? फरीदाबाद पुलिस ने खोले खौफनाक राज

Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…

59 minutes ago