ओडिशा में आदिवासी महिला ने पीएम मोदी को शाबाशी देते हुए उनके लिए 100 रुपये भेंट किए
Blessings Of Nari Shakti: ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले की एक आदिवासी महिला की मार्मिक-भावनाओं के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके प्रति आभार जताया. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर कहा- ‘मैं नारी शक्ति को नमन करता हूं, मुझे आशीर्वाद देने के लिए उनका आभार.’
दरअसल, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में गए थे. भाजपा की सदस्यता अभियान के दौरान बैजयंत जय पांडा ने एक आदिवासी महिला के बारे में ट्वीट किया, जिसने पीएम मोदी के काम की सराहना करने के लिए उनको 100 रुपये देने पर जोर दिया. उनके मना करने के प्रयासों के बावजूद, वह तब तक अड़ी रही, जब तक पांडा ने उनसे 100 रुपये की राशि स्वीकार नहीं कर ली.
बैजयंत जय पांडा ने महिला की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं. महिला पीएम मोदी की प्रशंसा कर रही थी, मोदी सरकार आदिवासियों के लिए कई योजनाएं चला रही है.
तस्वीरों पर प्रतिक्रिया देते हुए पीएम मोदी ने ट्वीट किया, “इस स्नेह से मैं बहुत अभिभूत हूँ. मैं हमेशा मुझे आशीर्वाद देने के लिए हमारी नारी शक्ति को नमन करता हूँ. उनका आशीर्वाद मुझे विकसित भारत के निर्माण के लिए काम करते रहने के लिए प्रेरित करता है.”
पांडा ने महिला के इस भाव को भारत और ओडिशा में हो रहे परिवर्तन का संकेत बताया.
यह भी पढ़िए: दिवाली से पहले सीएम सैनी ने जनता को दिया ‘नायाब तोहफा’, किया ये बड़ा ऐलान
– भारत एक्सप्रेस
यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…
Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…
Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…
Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…
PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…
Workers Leaving Surat: गुजराती सेठों की बंधुआ मजदूरी से परेशान यूपी-बिहार के मजदूर घर लौट…