देश

कश्मीर घाटी में फिर से वापसी कर रहा फिल्म जगत, लोगों में बढ़ी पर्यटन की उम्मीद

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर की वादियों और वहां की फिजाओं में एक बार फिर से अमन चैन की हवा धीरे-धीरे बहने लगी है. अनुच्छेद 370 के हटने के बाद से आतंकी गतिविधियों पर लगाम लगी है. इसके अलावा पर्यटन के क्षेत्र में भी काफी बढ़ोतरी हुई है. विकास और व्यापार के असीम द्वार अब कश्मीर फिर से खोल रहा है. घाटी में आतंक पर रोक लगने के बाद अब फिल्म जगत भी कश्मीर का रुख कर रहा है.

इसी कड़ी में फिल्म अभिनेता ललित परिमू अपनी आगामी फिल्म ‘ लफ्जों में प्यार ‘ के प्रमोशन के लिए श्रीनगर पहुंचे. जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि “फिल्म निर्माता फिल्मों की शूटिंग के जिन जगहों पर ध्यान केंद्रित करते थे, उनमें गुलमर्ग, पहलगाम और सोनमर्ग के इलाके शामिल हैं, लेकिन इसके अलावा भी कश्मीर में बहुत कुछ है. जहां पर प्राकृतिक सुंदरता लोगों को अपनी तरफ खींचती है. जिसे बस जानने और पहचानने की जरूरत है.

परिमू ने कहा कि वह फिल्म की शूटिंग के संबंध में जम्मू और कश्मीर की अपनी नीति के रोलआउट से खुश हैं. उन्होंने कहा कि उनकी आने वाली अगली फिल्म ‘लफ्जों के प्यार’ की शूटिंग के लिए निर्माताओं ने शुरुआत में उत्तराखंड में शूट करने का फैसला किया था, लेकिन जम्मू-कश्मीर की नई फिल्म नीति के बारे में जानने के बाद शूटिंग को कश्मीर के भद्रवाह में करने का फैसला किया गया. फिल्म अभिनेता परिमू ने आगे बताया कि, अपनी जन्मभूमि पर फिल्म की शूटिंग करना न केवल उनके लिए एक सुखद अहसास था, बल्कि कश्मीर के उन इलाकों में भी पर्यटन को बढ़ाने में भी मदद मिलेगी.

यह भी  पढ़ें- पटना में 23 जून को एक मंच पर जुटेंगे विपक्षी नेता, मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी भी होंगे शामिल, लोकसभा चुनाव पर होगा मंथन

परिमू ने ये भी कहा कि फिल्मों की शूटिंग यहां पर होने से जम्मू-कश्मीर प्रशासन और फिल्म उद्योग के संबंधों को दोबारा मजबूती देने में मदद मिलेगी. बता दें कि ललित परिमू अपनी आने वाली फिल्म लफ्जों में प्यार के प्रमोशन के लिए श्रीनगर पहुंचे थे. जहां उन्होंने फिल्म के बारे में भी जानकारी देते हुए बताया कि इस फिल्म की कहानी एक ऐसे युवक के बारे में है जो अपनी पढ़ाई को बीच में छोड़कर संगीत के जरिए आत्म खोज की यात्रा पर निकल जाता है. फिल्म में अनीता राज प्रशांत राय, सरवर मीर, वडोगरा, जरीना वहाब, अविनाश कुमार के अलावा तमाम कलाकार हैं. जिन्होंने शानदार अभिनय किया है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

3 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

3 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

3 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

4 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

4 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

4 hours ago