Categories: खेल

Maharashtra Cricket Association: भारतीय खिलाड़ी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ये है वजह

Age Fraud In Cricket: दुनिया में क्रिकेट की दिवानगी किसी से नहीं छुपी है.खेल के रोमांच के साथ-साथ एक लेवल पर आने के बाद क्रिकेट में बेतहाशा पैसा और शोहरत भी है. इसलिए इस क्षेत्र में अपना मकाम बनाने के लिए कई खिलाड़ी शॉर्टकट और गलत तरीकों का भी इस्तेमाल करने से नहीं चूकते. डब्ल्यूटीसी फाइनल के बीच भी इस खेल से जुड़ी एक हैरान करवे वाली खबर आ रही है. दरअसल, एक भारतीय खिलाड़ी को पुणे शहर में अपनी उम्र को गलत बताने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. मालेगांव के क्रिकेटर अमोल कोलपे को बारामती सिटी पुलिस ने शनिवार को उम्र में हेराफेरी के मामले में गिरफ्तार किया. उनकी तीन दिन की पुलिस कस्टडी पूरी होने के बाद. मंगलवार को बारामती की एक अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

कोलपे के पास अब गिरफ्तारी के बाद नियमित जमानत के लिए आवेदन करने का विकल्प है. यह मामला इस साल जनवरी में हुए महाराष्ट्र क्रिकेट संघ के अंडर-19 आमंत्रण लीग मैचों के क्वालीफाइंग दौर के बाद सामने आया है. कोलपे ने शुरू में अपनी जन्मतिथि 28 सितंबर, 2007 बताते हुए दस्तावेज जमा किए थे. हालांकि, बाद की पूछताछ में एक अलग तारीख का उल्लेख करते हुए पुराने दस्तावेजों के अस्तित्व का पता चला.

ये भी पढ़ें: WTC Final: ताश के पत्तों की तरह बिखर गई टीम इंडिया, गिल-पुजारा की इस गलती पर भड़के फैंस

क्या है पूरा मामला आइये जानते हैं?

जानकारी के मुताबिक जनवरी 2023 में महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा अंडर 19 लीग कराई गई थी. अमोल कोल्पे (Amol Kolpe) ने इस लीग में शामिल होने के लिए जो प्रमाण पत्र दिए थे उसमें उनकी जन्म की तारीख 28 सितंबर 2007 बताई गई थी जबकि उन्हीं के किसी अन्य प्रमाण में उनकी जन्मतिथि 15 फरवरी 1999 है. इस फर्जीवाड़े को लेकर क्लब के नाना सातव ने पुलिस में शिकायत की दर्ज कराई थी जिसके बाद बारामती पुलिस ने अमोल कोल्पे सहित 3 अन्य को गिरफ्तार कर 3 दिन रिमांड पर रखने के बाद 14 दिन के लिए जेल भेज दिया.

बारामती सिटी पुलिस के इंस्पेक्टर सुनील महादिक ने कहा, “हमने शिकायतकर्ता द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों को अच्छी तरह से जांच की. ईनक्यारी के बाद क्रिकेटर दोषी पाया गया. वे मामले में अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता की भी जांच करेंगे.”

Amit Kumar Jha

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

3 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

4 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

4 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

4 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

4 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

5 hours ago