Categories: देश

Andhra Pradesh: तिरुपति के मंदिर और होटलों में बम विस्फोट करने धमकी, ISI से जुड़े ई-मेल के तार

आंध्र प्रदेश के तिरुपति में रविवार को दो होटलों और एक मंदिर को बम से उड़ाने की धमकियां मिलीं. ये धमकियां आतंकवादी समूहों के नाम पर दी गई थीं. हालांकि, पुलिस ने बताया कि ये सभी धमकियां झूठी निकली हैं. यह लगातार तीसरा दिन था जब होटलों को धमकी भरे ईमेल मिले हैं. शहर के दो होटलों और वरदराज मंदिर को ईमेल के जरिए सूचना मिली कि उनके परिसर में बम हैं. होटलों और मंदिर के प्रबंधन ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. इसके बाद कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने स्निफर डॉग्स और बम निरोधक दस्तों की मदद से परिसर की तलाशी ली, लेकिन कोई विस्फोटक नहीं मिला.

धमकी भरे ये ईमेल डीएमके के पूर्व नेता जाफर सादिक और पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) के नाम से मिले थे. इससे पहले शनिवार को दो होटलों के प्रबंधन को एक ईमेल मिला था, जिसमें कहा गया था कि होटलों में बम रखे गए हैं.

पुलिस ने डॉग स्क्वॉड की मदद से परिसर की गहन तलाशी ली, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला. रविवार को दो और होटलों को ईमेल मिले. पहली बार शहर के एक मंदिर को भी बम की धमकी मिली. गहन तलाशी के बाद यह धमकी झूठी साबित हुई. पुलिस अधिकारियों ने लोगों को बताया कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है. मंदिर नगरी के तीन होटलों को शुक्रवार को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की ऐसी ही धमकियां मिली थीं. सभी ईमेल में कहा गया था कि डीएमके के जाफर सादिक की हाल ही में गिरफ्तारी के कारण ‘अंतर्राष्ट्रीय दबाव’ बढ़ गया है.

तमिलनाडु की सत्तारूढ़ डीएमके के पूर्व सदस्य जाफर सादिक को इस साल फरवरी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने नशीले पदार्थों की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था. ईमेल में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन का भी नाम शामिल है. पुलिस ने कहा कि वे इन ईमेल को भेजने वाले की पहचान करने के लिए जांच जारी रखे हुए हैं. देश के विभिन्न हिस्सों में विमानों और सीआरपीएफ स्कूलों को दी गईं धमकियों के तुरंत बाद तिरुपति के होटलों और मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी मिली.

ये भी पढ़ें- असम में जितने भी घुसपैठिये पकड़े गए, उसमें कोई भी हिंदू नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा शर्मा

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

पवित्र सप्तपुरियों में शामिल कांचीपुरम: इस शहर की आध्यात्मिक पहचान को जानिये

Kanchipuram: तमिलनाडु का कांचीपुरम अपने प्राचीन मंदिरों, धार्मिक मान्यताओं और कांजीवरम रेशमी साड़ियों के लिए…

3 minutes ago

बिलकिस बानो केस में 17 सालों से सजा काट रहे विपिनचंद्र जोशी और प्रदीप मोधिया को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

बिलकिस बानो मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे विपिनचंद्र कन्हैयालाल जोशी और प्रदीप रमनलाल…

11 minutes ago

अमित शाह ने बिहार CM सम्राट चौधरी को दी जन्मदिन की बधाई, सुशासन और विकास कार्यों की सराहना

Samrat Choudhary Birthday: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को…

13 minutes ago

ॐ के आकार का द्वीप: जहां नर्मदा नदी में बसती है आस्था

Omkareshwar Temple: मध्य प्रदेश का मांधाता द्वीप अपनी ॐ जैसी प्राकृतिक बनावट और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग…

15 minutes ago

हुगली नदी के किनारे कोलकाता के पवित्र स्थलों की सैर

Hooghly River: कोलकाता की हुगली नदी के किनारे कई ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल मौजूद हैं.…

24 minutes ago