देश

Maharashtra Assembly Election 2024: NCP ने जारी की तीसरी सूची, नवाब मलिक का नाम गायब

Maharashtra Assembly Election 2024: अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने रविवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए चार उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की. इस लिस्ट से पूर्व मंत्री नवाब मलिक का नाम गायब है. एनसीपी ने निफाड़ निर्वाचन क्षेत्र से दिलीप बनकर को फिर से उम्मीदवार बनाया है, जबकि गेवराई से विजयसिंह पंडित, फलटण से सचिन पाटिल और पारनेर से काशीनाथ दाते को मैदान में उतारा है. अब तक एनसीपी ने 49 उम्मीदवारों की घोषणा की है.

तीसरी सूची की घोषणा करते हुए राज्य इकाई प्रमुख सुनील तटकरे ने कहा, “नवाब मलिक पार्टी के वरिष्ठ नेता और हमारे सहयोगी हैं. हम उनसे मिलेंगे और चर्चा करेंगे. अभी तीन दिन और हैं. 29 अक्टूबर नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख है. पार्टी जल्द ही शिवाजी नगर-मानखुर्द निर्वाचन क्षेत्र के लिए उम्मीदवार की घोषणा करेगी.”

एनसीपी ने नवाब मलिक की बेटी सना मलिक को अणुशक्ति नगर से उम्मीदवार बनाया है, जहां से वर्तमान में नवाब मलिक ही प्रतिनिधित्व करते हैं. इसी बीच मुंबई भाजपा इकाई के आशीष शेलार ने स्पष्ट रूप से कहा है कि पार्टी नवाब मलिक का समर्थन नहीं करेगी. उन्होंने कहा कि, “हम नवाब मलिक के खिलाफ हैं. उनकी उम्मीदवारी की घोषणा करना या न करना उनके पार्टी नेताओं को तय करना है. लेकिन भाजपा कार्यकर्ता नवाब मलिक के लिए काम नहीं करेंगे, जिन पर दाऊद से संबंध रखने का आरोप है. हम अपने फैसले पर अडिग हैं.”

फलटण विधानसभा सीट पर एनसीपी और बीजेपी के बीच कड़ी बातचीत चल रही थी, क्योंकि दोनों ने ही सीट पर अपना दावा ठोका था. हालांकि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हस्तक्षेप के बाद एनसीपी को फलटण सीट मिल गई और सचिन पाटिल को मैदान में उतार दिया. हाल ही में एनसीपी विधायक दीपक चव्हाण पार्टी छोड़कर शरद पवार गुट में वापस चले गए. जिन्हें एनसीपी एसपी ने फलटण से उम्मीदवार बनाया है, जो राजघराने से ताल्लुक रखने वाले रामराजे निंबालकर का गढ़ है.

ये भी पढ़ें- आंध्र प्रदेश: तिरुपति के होटलों, मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी

वहीं रामराजे अजित पवार गुट के साथ बने हुए हैं, लेकिन उनके भाई और समर्थक हाल ही में फलटण निर्वाचन क्षेत्र से चव्हाण को जिताने के संकल्प के साथ शरद पवार गुट में शामिल हो गए हैं. एनसीपी ने निफाड़ से दिलीप बनकर को दूसरी बार फिर से उम्मीदवार बनाया है, हालांकि पहले घोषित दो सूचियों में उनका नाम नहीं था. एनसीपी ने पारनेर से काशीनाथ दाते को उम्मीदवार बनाया है, जहां उनका मुकाबला रानी लंके से है, जो एनसीपी (एसपी) उम्मीदवार हैं और शरद पवार गुट के सांसद नीलेश लंके की पत्नी हैं.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

न्यूयॉर्क में लेटिशिया जेम्स को चुनौती दे रहीं भारतीय मूल की सरिता कोमातिरेड्डी, न्यूयॉर्क पोस्ट ने किया समर्थन

न्यूयॉर्क की अटॉर्नी जनरल लेटिशिया जेम्स को चुनौती दे रहीं भारतीय-अमेरिकी रिपब्लिकन सरिता कोमातिरेड्डी को…

8 minutes ago

ईरान पर फिर बरसेंगे ट्रंप के बम! तेहरान का पलटवार- समंदर में काट देंगे इंटरनेट केबल

US Iran war update: डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ दोबारा सैन्य कार्रवाई के संकेत…

30 minutes ago

पीएम मोदी ने आईटीबीपी के 65वें स्थापना दिवस के अवसर पर सभी जवानों को दी बधाई

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के 65वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…

48 minutes ago

रैपिडो की आड़ में जिहाद: मुंबई से जैश का संदिग्‍ध आतंकी गिरफ्तार, कारनामा सुन कांप जाएंगी रूह

Maharashtra News: मुंबई के माहिम इलाके से महाराष्ट्र एटीएस ने जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े मोहम्मद हसन…

58 minutes ago