देश

“6 मुस्लिम बहुल देशों पर की बमबारी, 26,000 से अधिक बम गिराए”, बराक ओबामा को निर्मला सीतारमण ने सुना डाली खरी-खरी

Nirmala Sitharaman: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को अमेरिका में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने बराक के भारत के मुसलमानों को सुरक्षा दिए जाने वाले बयान को लेकर पलटवार किया. वित्त मंत्री ने कहा कि, “यह आश्चर्यजनक था कि जब पीएम अमेरिका के दौरे पर थे, तो एक पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति (बराक ओबामा) भारतीय मुसलमानों पर बयान दे रहे थे.”

निर्मला सीतारमण ने आगे कहा कि ये वो पूर्व राष्ट्रपति हैं जिनके शासन में छह मुस्लिम-बहुल देशों पर 26,000 से ज्यादा बार बमबारी की गई थी. लोग उनके आरोपों पर कैसे भरोसा करेंगे. उन्होंने कहा कि मैं सावधानी से बोल रही हूं, हम अमेरिका के साथ अच्छी दोस्ती चाहते हैं, लेकिन वहां से भारत की धार्मिक सहिष्णुता पर टिप्पणियां आती हैं. वित्त मंत्री ने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर चुनावी हार के बाद “बिना डेटा के गैर-मुद्दे” उठाने का आरोप लगाया.

पीएम मोदी ने खुद कहा- ‘सबका साथ, सबका विकास’

वित्त मंत्री सीतारण ने आगे कहा कि, “प्रधानमंत्री  मोदी ने खुद अमेरिका में कहा है कि उनकी सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ सिद्धांत पर काम करती है और किसी भी समुदाय के साथ भेदभाव नहीं करती है, लेकिन तथ्य यह है कि जब लोग इसमें शामिल होते हैं बहस करें और उन मुद्दों को उजागर करें जो एक तरह से गैर-मुद्दे हैं. उन्होंने आगे कहा, “देश के प्रधानमंत्री के रूप में उन्हें दिए गए 13 पुरस्कारों में से छह उन देशों द्वारा दिए गए हैं जहां मुस्लिम बहुसंख्यक हैं.”

बता दें कि, मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी ने रविवार को पीएम मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ द नाइल’ पुरस्कार से सम्मानित किया. ये मिस्र का सर्वोच्च राजकीय सम्मान है. पिछले नौ साल के कार्यकाल में पीएम मोदी को कई अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिले. ये 13वां ऐसा सर्वोच्च राजकीय सम्मान है जो दुनिया भर के विभिन्न देशों ने पीएम मोदी को दिया है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

2 लाख के नीचे आई चांदी और डेढ़ लाख से फिसला सोना! क्या अभी और गिरेगी कीमतें? जानिए पूरा गणित

Gold-Silver Rate: दीवाली से पहले सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है,…

42 seconds ago

‘जनता और राष्ट्र की सेवा ही सुशासन का आधार’, पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, जानें इसका अर्थ

PM Modi Subhashitam: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर जनता के कल्याण और सुशासन…

1 minute ago

‘मौत को मात देने वाले भारतीय पायलट पर गर्व..!’ कैप्टन स्मित मच्छार को मिला UAE का सर्वोच्च सम्मान

UAE ने फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार और विमान के क्रू को उड़ान…

7 minutes ago

संगम नगरी में सिनेमा का महाकुंभ! 30 अक्टूबर से शुरू होगा प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल; युवा कलाकारों को मिलेगा मंच

Prayagraj Film Festival: प्रयागराज इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2026 का आयोजन 30 अक्टूबर से 1 नवंबर…

32 minutes ago

संयुक्त राष्ट्र बना अखाड़ा…! अमेरिका और क्यूबा के प्रतिनिधि मंच पर भिड़े, US राजदूत बोले-‘हवाना नहीं है ये’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में क्यूबा पर अमेरिकी प्रतिबंधों से जुड़े प्रस्ताव की चर्चा के दौरान…

51 minutes ago

Bigg Boss 20: स्काउट ने लव गिल को किया नॉमिनेट, घरवालों के सामने फफक-फफक कर रो पड़ीं एक्ट्रेस!

'बिग बॉस 20' के घर में उठापटक जारी है. वीकेंड का वार के बाद आए…

1 hour ago