देश

Mansoon in Haridwar: “हरिद्वार की सड़कों पर अब लो राफ्टिंग का मजा”, मानसून की पहली ही बारिश में नदी बनीं शहर की सड़कें, डूब गईं गाड़ियां

Haridwar: उत्तराखंड में राफ्टिंग का सीजन खत्म हो चुका है लेकिन अभी भी शहर की सड़कों पर आसानी से लोग बोटिंग कर सकते हैं. क्योंकि नजारा ही अब ऐसा हो चुका है. प्रदेश की कई शहर की सड़कें पानी से लबालब हो चुकी है. मानसून की पहली बारिश ने सरकार की पोल खोल कर रख दी है. जलभराव की ऐसी स्थिति है कि हर जगह गाड़ियां पानी में फंसी हुई दिखाई दे रही हैं तो कई जगह लोगों का रास्ता पार करने में काफी समस्या हो रही है.

धर्मनगरी हरिद्वार के सोशल मीडिया पर कई ऐसी वीडियो वायरल हो रहे हैं. जिसमें आपको चारों तरफ सिर्फ पानी ही पानी दिखाई देगा. इतना पानी की लोग आसानी से इसमें बोटिंग कर लें. कई इलाकों में जलभराव से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इतना ही बारिश का पानी लोगों के घरों में भी अंदर चला गया है और इससे उन्हें काफी दिक्कत हो रही है.

श्रद्धालुओं को भी हो रही समस्या

हरिद्वार में जलभराव की समस्या से स्थानीय लोगों के साथ श्रद्धालुओं को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बारिश से तमाम इलाके जलमग्न हो गए हैं और कई घरों में बारिश का पानी घुस गया है. देर रात से बारिश जारी है और चंडी देवी पहाड़ी से सड़कों पर मलवा आ गया है. वहीं जलभराव की समस्या पर SDM हरिद्वार पूरण सिंह राणा ने कहा कि, “सुबह से ही भारी बारिश हो रही है. किसी भी तरह की जनहानि सामने नहीं आई है. शहर के कई इलाकों से जलभराव की समस्या सामने आई है जिसका एक कारण ड्रैनेज की सफाई न होना है. कुछ लोगों के घर में पानी भरने की शिकायत सामने आई है जिसका सर्वे किया जा रहा है.”

वहीं सोशल मीडिया पर लोग जलमग्न हुए शहर को देखते हुए अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि राफ्टिंग का सीजन खत्म हो चुका है,आप हरिद्वार की सड़कों पर बोटिंग का मजा ले सकते हैं. मानसून रफ़्तार से आ जायेगा तो राफ्टिंग भी सम्भव है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

2 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

3 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

3 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

3 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

4 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

4 hours ago