देश

नोएडा के जलवायु विहार में निर्माणाधीन बाउंड्री वॉल गिरी, 4 लोगों के मरने की आशंका, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया दु:ख

नोएडा –  उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक बड़ा हादसा हुआ है, जहां सेक्टर 21 के जलवायु विहार में बाउंड्री वॉल के किनारे मजदूर नाले की ईंटें निकालने का काम कर रहे थे, तभी अचानक जलवायु विहार कालोनी की दीवार भरभरा कर गिर गई. बाउंड्री वॉल गिरने से 9 लोगों के दबे होने की सूचना आ रही है. साथ ही अब तक चार लोगों की मौत की आशंका जताई गई है. हादसे के तुरंत बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई और उसके तुरंत बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचे. वहीं घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है और लोगों को निकालने का काम भी जारी है. ऑपरेशन के लिए पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर काम में जुटी हुई है. साथ ही स्थानीय लोग भी मदद कर रहे हैं.

नोएडा के जलवायु विहार में निर्माणाधीन बाउंड्री वॉल गिरी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस घटना को लेकर जांच की जा रही है. नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी के मुताबिक नोएडा के सेक्टर 21 में जलवायु विहार की बाउंड्री वॉल करीब 20 से 25 साल पुरानी है. सोसायटी आरडब्ल्यूए की गुजारिश पर दीवार से जुड़े नाले की मरम्मत कराई जा रही थी. यह दीवार काफी जर्जर हो गई थी. जिसे दोबारा बनवाया जा रहा था. मंगलवार सुबह ही काम करते वक्त अचानक ये भरभरा कर गिर गई. जिसके अंदर कई मजदूर दब गए. उनकी चीख पुकार सुन आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने राहत बचाव कार्य शुरू किया.

फिलहाल 2 लोगों की मौत की खबर जिला अस्पताल से और अन्य दो लोगों की मौत की खबर प्राइवेट अस्पताल से आ रही है. अभी और कितने लोग दबे हैं यह कह पाना मुश्किल है. घटनास्थल पर राहत बचाव कार्य लगातार जारी है. इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दु:ख जताया है.

-आईएएनएस / भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

36 minutes ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

45 minutes ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

47 minutes ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

2 hours ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

2 hours ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

2 hours ago