देश

ब्राजीलियन मॉडल लारिसा ने राहुल गांधी के बयान पर दी सफाई, इंडिया के लोगों के लिए शेयर किया खास वीडियो

Brazilian Woman Statement: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग पर सवाल उठाए. उन्होंने दावा किया कि हरियाणा की वोटर लिस्ट में 25 लाख फर्जी नाम हैं और खासकर एक ब्राजीलियन मॉडल ने 22 बार वोट डाला. राहुल गांधी ने उस मॉडल का नाम “Matheus Ferrero” बताया.

इस बयान के बाद, ब्राजील की उस महिला ने प्रतिक्रिया दी है. हालांकि, उन्होंने ब्राजील की अपनी भाषा में जवाब दिया. इस महिला का नाम लारिसा है. वह पहले मॉडलिंग करती थीं, लेकिन अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करती हैं और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं.

जीलियन मॉडल लारिसा ने दी सफाई

लारिसा ने कहा, “हेलो इंडिया, मैं हूं वो ब्राजीलियन मॉडल जिसके बारे में आप सब बात कर रहे हैं. सबसे पहले मैं साफ़ कर दूं, मेरा भारत की राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है. मुझे भारतीय पत्रकारों के लिए एक वीडियो करने को कहा गया था, और मैं बस वही कर रही थी. सच कहूं तो, मैं कभी भारत गई भी नहीं हूं. मैं पहले मॉडल थी, अब डिजिटल इंफ्लुएंसर हूं. लेकिन हां, मुझे भारत के लोगों से बहुत प्यार है. आप सबका बहुत-बहुत धन्यवाद… नमस्ते!”

उन्होंने वीडियो को आगे बढ़ाते हुए बताया कि यह मामला अब थोड़ा सीरियस हो गया है. “कुछ भारतीय पत्रकार मुझसे संपर्क कर रहे हैं, मेरे बारे में जानना चाहते हैं, इंटरव्यू लेना चाहते हैं. और हां, मैंने सबको जवाब दिया है. हर सवाल का.”

इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

लारिसा ने अपने इंस्टाग्राम फॉलोअर्स से भी बात की और कहा, “हाँ, मैं ही वो ‘रहस्यमयी ब्राजीलियन महिला’ हूं, वही जिसे आप सब खोज रहे हैं. पर मैं तो बस बच्चों के साथ काम करती हूं, इतना ही. अब तो मैं मॉडल भी नहीं हूं, और आपके हिसाब से अब ‘रहस्यमयी’ भी हो गई हूं!”

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जो तस्वीरें भारत में फैलीं, वो उनकी नहीं थीं. “वो तस्वीरें जो फैलीं, वो मैं नहीं थी, सिर्फ मेरी तस्वीरें थीं. फिर भी, मैं आपकी चिंता और दया भावना के लिए सच में आभारी हूं. कई लोग पूछते हैं, ‘क्या मैं इंडियन जैसी दिखती हूं?’ मुझे तो लगता है मैं थोड़ी मेक्सिकन जैसी लगती हूं! लेकिन सच में, मैं भारत के लोगों की दयालुता से बहुत प्रभावित हूं. आप मेरी कहानियां देखते हैं, उन्हें अखबारों तक पहुंचाते हैं, और उनका अनुवाद करते हैं. ये मेरे लिए बहुत बड़ी बात है.”

ये भी पढ़ें- “कभी सीमा, कभी स्वीटी और कभी सरस्वती…” राहुल गांधी ने पेश की ‘H फाइल्स’, हरियाणा में 25 लाख वोट चोरी का दावा

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

‘मेरा बाप देख लेगा…’, 3 छात्रों को कुचलकर रईसजादे की अकड़, 210 की स्पीड से चला रहा था Mini Cooper

केरल के कोच्चि में तेज रफ्तार मिनी कूपर कार की टक्कर से तीन छात्रों की…

28 minutes ago

अहंकार की सनक या सीट का पागलपन? पूर्व IAS और उसके बेटे ने दिल्ली मेट्रो में किया ऐसा कांड, देखकर सहम गए लोग

Delhi Metro Murder: दिल्ली मेट्रो के सुप्रीम कोर्ट स्टेशन पर सीट के विवाद में पूर्व…

1 hour ago

धौंस जमाने सऊदी गया था पाकिस्तान…! हूतियों ने धर लिए 47 PAK सैनिक, मुनीर के साथ धोखा हो गया क्या?

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…

2 hours ago

‘ये तो जुल्म की इंतहा है…’: अपनी ही सरकार की करतूत पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, प्रदर्शन को दिया खुला समर्थन

Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…

2 hours ago

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

2 hours ago