चुनाव

लखीसराय में विजय सिन्हा के काफिले पर हमला, डिप्टी सीएम ने SP पर साधा निशाना, बोले- ‘धिक्कार है ऐसे प्रशासन पर’

Vijay Sinha Convoy Attack: बिहार विधानसभा चुनाव में पहले फेज का मतदान हो रहा है. अबतक बिहार में 42.31% मतदान हो चुका है. इसी बीच लखीसराय में भाजपा के उम्मीदवार और डिप्टी सीएम विजय सिन्हा पर हमले की खबर सामने आई है. उनकी गाड़ी पर पत्थर और गोबर फेंके गए. इस दौरान विजय सिन्हा मुर्दाबाद के नारे भी लगाये गए.

बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने राजद समर्थकों पर हमले का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि उनके साथ कोई भी घटना घटी तो वो इसी गांव में अनशन पर बैठेंगे.

क्या है मामला?

दरअसल उपमुख्यमंत्री और लखीसराय से भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा जब अपने निर्वाचन क्षेत्र के खोरियारी गांव में थे. तो राजद समर्थकों ने उनकी गाड़ी घेर ली. उनपर पत्थर, चप्पलें और गोबर फेंककर मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया.

हमले के दौरान विजय सिन्हा के साथ मौजूद पुलिसकर्मी हालात को काबू करने में लगे रहे. हमले को लेकर विजय सिन्हा ने राजद पर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि ये आरजेडी के गुंडे हैं. इनकी गुंडई देख लीजिये, कैसे बिहार के उपमुख्यमंत्री का विरोध हो रहा है.

पोलिंग एजेंट को भगा दिया गया

यह गुंडई सुबह से हो रही है. बूथ से मेरे पोलिंग एजेंट को धमकी देकर साढ़े 6 बजे ही लौटा दिया गया. वोटरों को भी निकलने नहीं दिया जा रहा है.

लखीसराय में चरम पर राजद की गुंडई

डिप्टी सीएम ने आगे कहा कि लखीसराय में राजद की गुंडई चरम पर है. वो ना सिर्फ पोलिंग एजेंटों और वोटरों के खिलाफ दमन कर रहे हैं. बल्कि मेरी गाड़ी पर भी पथराव कर रहे हैं. मेरे पर पत्थर, जूता-चप्पल तो छोड़िये गोबर तक फेंका गया. उन्होंने कहा कि यहां के एसपी बहुत कमजोर हैं. कहते हैं कि शांतिपूर्ण मतदान हो रहा है. धिक्कार है ऐसे प्रशासन पर, अगर मेरे साथ कोई भी घटना घटी तो इसी गांव में मैं अनशन पर बैठ जाऊंगा.

ये भी पढ़ें- ये शहाबुद्दीन की विरासत है…, हिना शहाब ने मतदान के बाद कहा- ‘जनता ने विकास और स्थिरता के लिए महागठबंधन को लाने का फैसला कर लिया है

बिहार के उपमुख्यमंत्री और लखीसराय विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा ने कहा,

ये गांव वाले अपने संस्कार का परिचय दे रहे हैं, इस सड़क का टेंडर हो गया है, काम शुरू हो गया है. ये तो बहाना है, ये RJD-कांग्रेस की गुंडई का प्रकटीकरण है. इसी से आप अंदाज़ा लगा सकते हैं कि स्थिति क्या है.

लखीसराय प्रशासन ने क्या कहा?

लखीसराय SP अजय कुमार ने इस संबंध में मीडिया को जानकारी दी. उन्होंने कहा कि वो जब सुबह पहुंचे थे, तो सब कुछ शांतिपूर्वक चल रहा था. अब जब वे(विजय कुमार सिन्हा) आए, तो अचानक विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया. हम अभी इसकी जांच कर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में ABVP का दबदबा, गृहमंत्री अमित शाह ने दी बधाई; 13 विश्वविद्यालयों में मिली जीत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में मिली प्रचंड जीत के…

19 seconds ago

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, आखिरी बार खाई थी मैगी और पी थी चाय

Greater Noida Death: ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों…

11 minutes ago

‘इंसानी इंजीनियरों की छुट्टी, एआई से कोडिंग!’ हूती विद्रोहियों ने क्लॉड एआई से बना डाला मिसाइल सॉफ्टवेयर; देखें VIDEO

Cyber Security: एआई कंपनी एंथ्रोपिक ने स्वीकार किया है कि यमन के हूती विद्रोहियों ने…

16 minutes ago

‘जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय थम गईं सांसें!’ प्रिंसिपल को आया साइलेंट अटैक, दिल दहला देगा VIDEO

राजस्थान के चूरू जिले के सरदारशहर में जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय सरकारी स्कूल…

19 minutes ago

WhatsApp पर ‘NO’ टाइप करते ही खाली हो जाएगा बैंक खाता! भूलकर भी न करें ये गलती; जानें कैसे रहें सुरक्षित

साइबर ठगों ने वॉट्सऐप पर लोगों को ठगने का नया तरीका निकाला है. बैंक खाते…

33 minutes ago

‘मैं आज भी नीतीश के साथ…’, अनंत सिंह ने 9 मौतों वाले बयान पर दी सफाई, नीरज कुमार पर भी साधा निशाना

बिहार में जेडीयू विधायक अनंत सिंह का एक बयान चर्चा में है, जिसमें उन्होंने नीतीश…

50 minutes ago