देश

बृजभूषण शरण सिंह ने यौन शोषण मामले में लगे आरोपों को स्वीकार करने से किया इनकार, कहा- “जब कोई गलती की ही नहीं तो मानना कैसा”

भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने यौन शोषण मामले में लगे आरोपों को स्वीकार करने से इनकार कर दिया है। राउज एवेन्यू कोर्ट कि एडिशनल चीफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट प्रियंका राजपूत इस मामले में सुनवाई कर रही है। 1 जून से इस मामले में ट्रायल शुरू होगा। कोर्ट ने बृजभूषण से कहा कि आपके खिलाफ कुल 7 धाराओं में आरोप लगे हैं। क्या आप अपनी गलती मानना चाहते हैं? बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि कोई सवाल ही नहीं है। जब कोई गलती की ही नहीं तो मानना कैसा ? अब बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कोर्ट में ट्रायल शुरू होगा।

इन धाराओं में आरोप तय

बृजभूषण शरण के खिलाफ कोर्ट ने IPC की धारा, 354, 354A, 506/1 में आरोप तय किए किए हैं। 6 महिला खिलाडियों ने बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। बृजभूषण शरण सिंह के अपराध स्वीकार ना करने पर कोर्ट ने उनसे दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाए। कोर्ट ने बृजभूषण शरण सिंह के सहयोगी विनोद तोमर से कहा कि आपके खिलाफ धमकाने के लिए IPC की धारा 506 लगी है। क्या आप अपनी गलती स्वीकार करते हैं? तोमर ने कहा कि सारे आरोप झूठे हैं। कभी किसी को ना घर पर बुलाया ना ही धमकाया। अगर दिल्ली पुलिस सही से जांच करें तो मेरे पास सारे सबूत हैं।

…आगे की बहस करना चाहेंगे?

मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने दिल्ली पुलिस के वकील अतुल श्रीवास्तव से पूछा कि क्या आज आपकी आगे की बहस करना चाहेंगे? उन्होंने कहा कि बहुत सारे दस्तावेज मांगे गए हैं आज बहस संभव नहीं है। वही बृज भूषण शरण सिंह के वकील राजीव मोहन ने कहा कि हमने मामले में CDR मांगी है। हमारा कहना है कि जो विदेश के आरोप हैं बृजभूषण शिकायतकर्ता के साथ उनके होटल में नहीं ठहरे थे और दिल्ली के जो आरोप हैं हमारा कहना है कि उस समय बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में ही नहीं थे। तो हमें उनके आने जाने और ठहरने से संबंधित जानकारी और CDR चाहिए। कोर्ट ने दिल्ली पुलिस के वकील से मांगे गए दस्तावेजों पर जवाब दाखिल करने को कहा है।

इसे भी पढ़ें: स्वाति मालीवाल मामला: मुंबई में विभव से मिलने वालों के बयान दर्ज करेगी दिल्ली पुलिस

पिछली सुनवाई में कोर्ट ने पांच महिला खिलाड़ियों का शील भंग करने को लेकर बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 354ए व 354ए के तहत आरोप तय करने के आदेश दिए थे। उन्होंने कहा था कि दो पहलवानों के शिकायत को लेकर सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 506(1) (आपराधिक धमकी) के तहत आरोप तय करने के आदेश दिए थे। साथ ही एक महिला को धमकी देने के आरोप से सिंह को आरोपमुक्त कर दिया था। पहलवानों की शिकायतों के आधार पर पुलिस ने सांसद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस ने 15 जून, 2023 को सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 (शील भंग), 354ए (यौन से संबंधित टिप्पणी करने), 354डी (पीछा करना) और 506 (1) (आपराधिक धमकी) के तहत आरोपपत्र दाखिल किया था।

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

8 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

8 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

8 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

9 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

10 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

10 hours ago