बृजभूषण शरण सिंह, निवर्तमान अध्यक्ष, WFI
WFI Elections: महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों से घिरे भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. उनके द्वारा किए गए दावे के मुताबिक, उन्होंने कुश्ती महासंघ के चुनाव को लेकर पहली बैठक बुलाई है. उनका दावा है कि, रविवार को उनकी ओर से बुलाई गई बैठक में 25 में से 22 राज्य इकाईयों ने हिस्सा लिया. इसी के साथ उनकी ओर से ये भी बयान सामने आया है कि, 12 अगस्त को महासंघ चुनावों के लिए विभिन्न पदों पर उनके उम्मीदवारों की घोषणा 31 जुलाई को की जायेगी. इसी के साथ उन्होंने नामांकन भरने के लिए आखिरी डेट सोमवार तक के लिए बताई है. वहीं भाजपा सांसद ने इसको लेकर दिल्ली के पांच सितारा होटल में एक बैठक बुलायी है. इसी के साथ उन्होंने दावा किया है कि, उनके उम्मीदवारों की घोषणा सोमवार को की जाएगी.
वहीं खबर ये भी सामने आ रही है कि, बृजभूषण के उम्मीदवारों को उन प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवारों से चुनौती मिल सकती है, जो दिल्ली जंतर-मंतर पर धरना दे रहे थे. वहीं खबर ये भी सामने आ रही है कि जहां एक ओर भाजपा सांसद ने चुनावों को लेकर बैठक की है तो वहीं प्रतिद्वंद्वी गुट ने भी राष्ट्रीय राजधानी में एक अलग जगह अपनी बैठक की है. इसको लेकर चर्चा जोरों पर है तो वहीं दूसरी ओर राज्य इकाई के सदस्य सचिव ने कहा है कि, काफी व्यस्त होने के कारण विशाल ने चुनाव लड़ने के लिए अपनी अक्षमता जाहिर कर दी है और अगर उन्हें पद पर चुन भी लिया जाता है तो वह पद के साथ न्याय नहीं कर पायेंगे. सदस्य सचिव ने बताया कि विशाल अपना वोट दे सकते हैं. वहीं बृजभूषण के बेटे करण भी चुनावों के लिये मतदान सूची का हिस्सा नहीं बन सके हैं, क्योंकि खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने जंतर मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों से पहले ही वादा किया था कि, भाजपा नेता का परिवार चुनाव नहीं लड़ेगा. इन सबको लेकर माना जा रहा है कि चुनावों को लेकर भाजपा सांसद को कड़ी टक्कर मिल सकती है और उनकी राह में कई रोड़े भी आ सकते हैं.
बता दें कि, बृजभूषण शरण सिंह पर ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पूनिया के साथ ही साक्षी मलिक और देश के शीर्ष छह पहलवानों ने यौन उत्पीड़न का अरोप लगाया था, जिसको लेकर जांच जारी है तो वहीं मीडिया सूत्रों की मानें तो भाजपा सांसद खुद चुनाव लड़ने के लिये अब योग्य नहीं हैं, क्योंकि महासंघ प्रमुख के तौर पर वह 12 साल पूरे कर चुके हैं और अगर राष्ट्रीय खेल संहिता की मानें तो एक पद पर अधिकतम इतनी ही समय अवधि तक काबिज रहा जा सकता है.
अगर खबरों की मानें तो बीजेपी सांसद सोमवार को बैठक करने जा रहे हैं. इस सम्बंध में भाजपा सांसद खेमे के एक करीबी ने मीडिया को जानकारी दी कि, ओलंपिक भवन में नामांकन भरने से पहले सोमवार को एक और बैठक होगी. इस बैठक की अध्यक्षता बृजभूषण करेंगे. वहीं पंजाब संघ के सचिव रणबीर कुंडु की ओर से इन सबको लेकर एक बयान सामने आया है कि, “ना तो वह खुद और ना ही उनके अध्यक्ष एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता पहलवान करतार सिंह अहम पदों पर काबिज होने की मंशा रखते हैं.” उन्होंने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए मीडिया से कहा कि, ‘‘बृजभूषण ने प्रत्येक राज्य इकाई के प्रमुख से अलग अलग बात की है, ताकि उम्मीदवारों पर सहमति बने.” इसी के साथ कहा कि जो खेल को आगे ले जा सके, हम सब सर्वसम्मति से उसकी ही उम्मीदवारी के पक्ष में हैं.”
-भारत एक्सप्रेस
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…