देश

VIDEO: ज्ञानवापी पर बोले CM योगी- ‘त्रिशूल मस्जिद में क्या कर रहा…? ऐतिहासिक गलती पर समाधान को आगे आएं मुस्लिम’

CM Yogi Adityanath On GyanVapi: ज्ञानवापी मंदिर-मस्जिद विवाद की हाईकोर्ट में चल रही सुनवाई के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज एक विस्फोटक बयान दिया है. मुख्यमंत्री योगी ने ज्ञानवापी को मस्जिद कहने पर आपत्ति जताते हुए दो टूक कहा, “त्रिशूल मस्जिद में क्या कर रहा है?” मुख्यमंत्री ने ANI के पॉडकास्ट में कहा, ”ज्ञानवापी को अगर मस्जिद कहेंगे, तो विवाद होगा. भगवान ने जिसको दृष्टि दी है, वह देखे न. त्रिशूल मस्जिद के अंदर क्या कर रहा है?”

ANI को दिए इंटरव्यू में मुख्यमंत्री योगी ने ये भी कह डाला कि मुस्लिम समाज को ऐतिहासिक गलती दुरुस्त करनी चाहिए. मुख्यमंत्री ने कहा, ”मस्जिद में त्रिशूल और मूर्तियां हमने तो नहीं रखीं. आप देखिए वहां पर ज्योतिर्लिंग हैं, देवप्रतिमाएं हैं. पूरी दीवारें चिल्ला-चिल्ला कर क्या कह रही हैं?”

मुख्‍यमंत्री ने ये भी कहा कि ‘इस मामले में मुस्लिम पक्ष को आगे आना चाहिए और उन्हें कहना चाहिए कि उनके पुरखों से ऐतिहासिक गलती हुई है, और अब उस गलती के लिए हम चाहते हैं कि समाधान हो.’

“ज्ञानवापी के अंदर देव प्रतिमाएं, त्रिशूल हैं”
मुख्‍यमंत्री योगी ने ANI के इंटरव्यू में 31 जुलाई, सोमवार को कहा, “मुझे लगता है कि ये प्रस्ताव मुस्लिम समाज की तरफ से आना चाहिए कि साहब… ऐतिहासिक गलती हुई है. उस गलती के लिए हम चाहते हैं कि समाधान हो.”

6 साल से यूपी में दंगा नहीं हुआ- सीएम योगी
ज्ञानवापी के मुद्दे के अलावा मुख्‍यमंत्री योगी ने उत्‍तर प्रदेश में कानून व्‍यवस्‍था को लेकर भी बयान दिया. उन्‍होंने कहा, ‘मैं 6 साल से ज्यादा समय से उत्‍तर प्रदेश का मुख्‍यमंत्री हूं. वहां पिछले 6 साल में कोई बड़ा दंगा नहीं हुआ. बड़ी-बड़ी बात करने वाले ये लोग देखें तो कैसे चुनाव होने हैं. उत्‍तर प्रदेश के चुनाव देखिए और पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव हुए, क्या हाल हुआ. वे लोग पश्चिम बंगाल बनाना चाहते हैं देश को.’

यह भी पढ़ें: बनारस में शिया-सुन्नी मुसलमानों में हुई लड़ाई, जमकर हुए पथराव में फूटे कइयों के सिर, 12 से ज्यादा गाड़ियां तोड़ी, पुलिस को भी बनाया निशाना, अब कर्फ्यू जैसा हाल

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन मामले में पटियाला हाउस कोर्ट से 17 छात्रों और पत्रकारों को मिली जमानत

पटियाला हाउस कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार…

3 minutes ago

वैभव सूर्यवंशी OUT, तो इस खिलाड़ी को मिली जगह! लखनऊ में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग-11

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला T20 आज लखनऊ में खेला जाएगा.…

55 minutes ago

‘अभी नहीं तो कभी नहीं!’ सोना-चांदी की कीमतों में लगी ब्रेक, जानिए अचानक क्यों थमीं रफ्तारें?

Gold Silver News: दिल्ली सर्राफा बाजार में सुस्त मांग के चलते सोना और चांदी स्थिर…

1 hour ago

‘सऊदी के हुक्म पर ‘किराए की फौज’ भेजेगा PAK!’ ‘मक्का पैक्ट’ हुआ एक्टिव, अब कैसे मान गया मुनीर?

सऊदी अरब के साथ पाकिस्तान के रक्षा समझौते को लेकर उसकी सेना की संभावित तैनाती…

1 hour ago