बृजभूषण शरण सिंह (फोटो-सोशल मीडिया)
Brijbhushan Sharan Singh News: लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही वक्त शेष रह गया है. ऐसे में उत्तर प्रदेश में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. कहीं दल-बदल का सिलसिला जारी है तो कहीं राजनीतिक दल अपना कुनबा बढ़ाने में जुटे हैं. तो वहीं सत्तारूढ़ दल भाजपा पर लगातार विपक्षी दल निशाना साध रहे हैं. इसी बीच हाल ही में सपा से त्यागपत्र देने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर कैसरगंज से भाजपा के सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने निशाना साधा है और कहा है कि वह तो भाजपा के स्टार प्रचारक हैं.
गोंडा के छपिया विकासखंड में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में बृजभूषण शरण सिंह पहुंचे थे. जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. इसी दौरान पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने सपा से त्यागपत्र दे चुके स्वामी प्रसाद मौर्य पर हमला बोला और कहा कि ‘स्वामी प्रसाद मौर्य हो या फिर राहुल गांधी, यह सब भारतीय जनता पार्टी के सुपरस्टार प्रचारक हैं. इसी के साथ ही उन्होंने कहा कि इस देश में कोई माने या ना माने सनातन के प्रति या हिंदू धर्म के प्रति अनादि काल से आस्था है. यहां तक की जो मुस्लिम धर्म बना है उसका इतिहास अभी शायद 5000 के नीचे या 2500 से 3000 वर्ष का है.” इसी के साथ ही भाजपा सांसद ने लोकसभा चुनाव की चुनौती को लेकर कहा कि इस बार तो लड़ाई ही समाप्त हो गई है. इस बार बीजेपी को कोई चुनौती नहीं है. आज के समय में भारतीय जनता पार्टी की सरकार मुझे बनती हुई दिखाई दे रही है इसमें सबसे बड़ा सहयोग राहुल गांधी का है.
ये भी पढ़ें-Lucknow: मदरसे में मौलाना और उसके भाई ने 8 साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, मां ही भेजती थी आरोपी के पास
इसी के साथ ही उन्होंने सनातन के खिलाफ बोलने वालों पर भी हमला बोला और कहा कि इससे पूर्व यहां के जो मुसलमान हैं इसमें अधिकांशत ऐसे लोग हैं जो सनातन से ही निकले हैं और कुछ परिस्थितियों के कारण और कुछ गलतियों के कारण आज वह मुस्लिम धर्म को स्वीकार किए हैं. वह आगे बोले कि सनातन है और सनातन आगे भी रहेगा.
इसी के साथ ही उन्होंने कहा कि, ऐसी परिस्थिति में सनातन को इनकार करना, राम के अस्तित्व को ना मानना, शिव के अस्तित्व को ना मानना, तो कम से कम यह जब उनके मुंह से निकलता है, तो इसका भाजपा को ही फायदा होता है.
-भारत एक्सप्रेस
दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…
प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…
1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…
फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…
मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…
असम के गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज (GMCH) में भारत का पहला सार्वजनिक क्षेत्र का अत्याधुनिक प्रोटॉन…