देश

UP Politics: भारत जोड़ो न्याय यात्रा में इस तारीख को शामिल होंगे अखिलेश यादव! यूपी के इस हिस्से से भरेंगे हुंकार

Akhilesh Yadav will join Rahul Gandhi’s Bharat Jodo Nyaya Yatra: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर तमाम उठापटक के बाद अखिलेश आखिरकार मान गए हैं और अब कांग्रेस में इंडिया गठबंधन की आधिकारिक घोषणा भी कर दी है. तो वहीं अब ये सवाल उठ रहा है कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव क्या अब राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे. हालांकि पहले अखिलेश ने यही कहा था कि गठबंधन की स्थिति साफ होने के बाद ही वह इस यात्रा में शामिल होंगे. तो वहीं राजनीतिक गलियारों में अब इस बात को लेकर चर्चा तेज है कि राहुल गांधी की यात्रा में अखिलेश दिखाई पड़ सकते हैं. तो वहीं इसको लेकर कांग्रेस सूत्रों ने दावा किया है कि सपा मुखिया 25 फरवरी को UP के आगरा में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हो सकते हैं.

कांग्रेस सूत्रों की मानें तो भारत जोड़ो न्याय यात्रा 13-14 मार्च को मुंबई में समापन हो सकती है. माना जा रहा है कि यात्रा पहले तय की गई तारीख से एक हफ्ते पहले ही समाप्त हो जाएगी. तो वहीं बुधवार को अखिलेश यादव ने भारत जोड़ो यात्रा से संबंधित एक सवाल पर कहा था- “अंत भला तो सब भला… गठबंधन होगा.” इसी के साथ ही सीट शेयरिंग को लेकर कहा था कि “कोई विवाद नहीं है, जल्दी ही इसका ऐलान होगा.” इसी के बाद शाम को दोनों पार्टी के बीच गठबंधन की आधिकारिक घोषणा कर दी गई थी और इस तरह से यूपी में कांग्रेस 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. तो वहीं गठबंधन की घोषणा होने के बाद सोशल मीडिया साइट एक्स पर अखिलेश ने लिखा था- सौहार्दपूर्ण गठबंधन की सबको बधाई और हार्दिक शुभकामनाएँ! बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी का संविधान बचाने के लिए, लोहिया जी के संख्यानुपातिक हिस्सेदारी के सिद्धांत को अमल में लाने के लिए; समाजवादी मूल्यों को सक्रिय करके बराबरी लाने के लिए; 90% पीडीए को उनका हक़ दिलवाने के लिए और देश की तरक़्क़ी के लिए… एक हो जाएं.

ये भी पढ़ें-UP Politics: “घर और पार्टी संभलती नहीं…देश हमको दे दो” कांग्रेस-सपा गठबंधन पर RLD नेता ने की तीखी टिप्पणी

जमानत बचाना हो जाएगा मुश्किल

इसी बीच उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा और कांग्रेस के गठबंधन पर निशाना साधा है और कहा कि ” प्रदेश में 80 की 80 लोकसभा सीटों पर इस गठबंधन को ज़मानत बचाना भी मुश्किल हो जाएगा. सपा-कांग्रेस का गठबंधन हम 2017 में देख चुके हैं. 2017 में कांग्रेस और सपा का कुछ वजूद बचा भी था, अब इनके पास सिर्फ फोटो खिंचवाने वाले कुछ गिने-चुने लोग बचे हैं.”

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

41 minutes ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

54 minutes ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

1 hour ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

1 hour ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

2 hours ago

कैंसर का जड़ से खात्‍मा होगा! असम में देश का पहला पब्लिक प्रोटॉन बीम सेंटर स्थापित करा रही भाजपा सरकार, जानिए कैसे बचेंगी जानें

असम के गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज (GMCH) में भारत का पहला सार्वजनिक क्षेत्र का अत्याधुनिक प्रोटॉन…

2 hours ago