देश

BRS विधायक लस्या नंदिता की सड़क हादसे में मौत, अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई कार

BRS MLA Lasya Nandita: तेलंगाना की सिकंदराबाद कैंट सीट से बीआरएस विधायक लस्या नंदिता की शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गईं. विधायक अपनी कार से कहीं जा रही थीं.  जानकारी के अनुसाार संगारेड्डी के अमीनपुर इलाके में स्थित आउटर रिंग रोड पर उनकी कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई. हादसे में विधायक को गंभीर चोटें आईं जिसके बाद उन्हें स्थानीय लोग हाॅस्पिटल में लेकर गए. दुर्घटना में उनका कार ड्राइवर भी गंभीर घायल हो गया है. फिलहाल उसका स्थानीय हाॅस्पिटल में इलाज चल रहा है.

ये भी पढ़ेंः महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और शिवसेना नेता मनोहर जोशी का निधन, हार्ट अटैक आने के बाद कराया गया था भर्ती

विधायक के निधन पर बीआरएस प्रमुख केसीआर ने कहा कि एक युवा विधायक के रूप में पहचान रखने वाली लस्या नंदिता की सड़क हादसे में मौत से दुखी हूं. दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ है.

सीएम ने मौत पर जताया दुख

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने युवा विधायक की मौत पर दुख जताते हुए सोशल मीडिया पोस्ट साझा की. उन्होंने लिखा कि कैंट विधायक लस्या नंदिता की असामयिक मौत से मुझे गहरा सदमा लगा. विधायक के पिताजी से मेरे करीबी रिश्ते थे. पिछले साल इसी महीने फरवरी में उनका निधन हुआ था. ये बेहद दुखद है कि इसी महीने में नंदिता की भी मौत हो गई. मैं परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं.

ये भी पढ़ेंः हरियाणा पुलिस NSA में किसान नेताओं को करेगी नजरबंद, आंदोलन की आड़ में उत्पात मचा रहे उपद्रवी

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

6 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

7 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

7 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

8 hours ago