मनोरंजन

Article 370 का फर्स्ट रिव्यू आया सामने, थिएटर जानें से पहले जान लीजिए कैसी है यामी गौतम की बेहतरीन ‘पॉलिटिकल’ ड्रामा मूवी

Article 370 Review: बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम इन दिनों अपनी फिल्म ‘आर्टिकल 370’ को लेकर चर्चा में हैं. आदित्य सुहास जंभाले के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म आज यानी 23 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं. इसे उनके पति आदित्य धर और ज्योति देशपांडे ने मिलकर प्रोड्यूस किया है और साउथ की फेमस एक्ट्रेस प्रियामणि भी अहम किरदार में हैं. इस फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद फैंस यामी गौतम की जमकर तारीफ कर रहे हैं. ऐसे में ये फिल्म दर्शकों को कैसी लगीं आइए जानते हैं इसका फर्स्ट रिव्यू.

Article 370 का ट्रेलर

यामी गौतम की फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद अनदाजा लगा सकते हैं कि यह फिल्म कितनी शानदार होने वाली है. यामी ने इस फिल्म में जूबी हस्कर का किरदार निभाया है, जो लोकल एजेंट है और एक क्रिटिकल मिशन पर काम कर रही है. साल 2016 की अशांति और उथल-पुथल के साथ ये दिखाया गया है कि आर्टिकल 370 को हटाने के बाद कश्मीर में आर्थिक रूप से संघर्ष और आतंकवाद का कैसे मुकाबला किया गया. कहा जा रहा है ये एक बेहतरीन पॉलिटिकल ड्रामा है.

Article 370 का फर्स्ट रिव्यू

टीजर से लेकर पोस्टर और ट्रेलर तक ने फैंस की एक्साइटमेंड को बढ़ा दिया है. फैंस भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे लेकिन अब यह इंतजार खत्म हो चुका है क्योंकि आज यानी 23 फरवरी को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इसे लेकर रिव्यू भी सामने आ गए हैं. एक यूजर ने X पर लिखा कि ‘आर्टिकल 370’ को जरूर देखें और यामी के साथ-साथ प्रियामणि की एक्टिंग की भी तारीफ की.

यूजर- ये फिल्म धारा 370 समझने के लिए जरूरी है

वहीं दूसरे यूजर ने पोस्ट में लिखा है, “फिल्म #Article370 में हर एक्टर, खासतौर से यामी गौतम और प्रियामणि ने शानदार काम किया है. ये फिल्म ना केवल भारतीयों के लिए, बल्कि विदेशियों के लिए भी ये समझने के लिए जरूरी है कि आर्टिकल 370 क्या था और इसे रद्द करना क्यों जरूरी था. इस मूवी को बनाने के लिए आदित्य धर और आदित्य सुहास जंभाले को धन्यवाद.’ इस यूजर को यामी ने भी धन्यवाद कहा.

फिल्म की स्टार कास्ट

फिल्म में प्रियामणि को राजेश्वरी स्वामीनाथन के रोल में देखा जाएगा, जिसे जूबी हस्कर को आर्टिकल 370 निरस्त करने का मिशन सौंपने की जिम्मेदारी सौंपी गई है. रामानंद सागर की ‘रामायण’ में राम का रोल निभाने वाले फेमस एक्टर अरुण गोविल ने पीएम नरेंद्र मोदी का किरदार निभाया है.

-भारत एक्सप्रेस
Akansha

Recent Posts

भारत एक्सप्रेस के ‘ज्ञान विज्ञान’ शो ने पूरा किया एक साल, दिल्ली में मनी सफलता की जश्न-ए-शाम

शिक्षा, विज्ञान और चिकित्सा जगत की अहम जानकारियों को दर्शकों तक पहुंचाने वाले भारत एक्सप्रेस…

4 minutes ago

भारत एक्सप्रेस की स्वर्णिम संध्या में जुटीं देश की नामचीन हस्तियां, CMD उपेंद्र राय के नेतृत्व की हुई सराहना

नई दिल्ली में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम में भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के 4 वर्ष…

21 minutes ago

पटाखे फोड़ो, बीमारियां भगाओ! BJP विधायक के दावे पर मचा बवाल, डॉक्टरों ने बताया धुएं का खतरनाक सच

Papia Adhikari Firecracker Controversy: पश्चिम बंगाल की बीजेपी विधायक पापिया अधिकारी ने दावा किया कि…

51 minutes ago

PMEGP लोन घोटाला में ED का एक्शन, कश्मीर में 10.63 करोड़ रुपए की 11 संपत्तियां अटैच

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने PMEGP लोन घोटाले में श्रीनगर और बांदीपोरा में 10.63 करोड़ रुपए…

56 minutes ago

प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, दिल्ली, यूपी और हरियाणा सरकार से मांगी एक्शन टेकन रिपोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण पर कड़ा रुख अपनाते हुए दिल्ली, यूपी…

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: बदली अदालतों में सुनवाई की प्रक्रिया, अब इस क्रम में सुने जाएंगे मामले

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने अदालतों में मामलों की सुनवाई के लिए नया और समान…

1 hour ago