देश

Delhi: दिल्ली में नहीं चलेंगी BS3 पेट्रोल और BS4 डीजल गाड़ियां, पकड़े जाने पर 20 हजार तक का जुर्माना

BS-3 petrol-BD-4 diesel vehicles banned: देश की राजधानी दिल्ली में BS3 की पेट्रोल और BS4 की डीजल गाड़ियां (BS-3 petrol and BS-4 diesel vehicles banned) नहीं चल सकेंगी. बढ़ते प्रदूषण के चलते दिल्ली की सड़कों पर इन गाड़ियों के चलने पर फिलहाल रोक लगा दी गई है. दिल्ली परिवहन विभाग ने प्रदूषण को लेकर समीक्षा के बाद यह फैसला किया है. राजधानी में BS3 की पेट्रोल और BS4 की डीजल गाड़ियों के चलने पर 9 दिसंबर तक रोक लगाई गई है.

नए आदेश के मुताबिक, नियमों का उल्लंघन करने पर 20 हजार रु तक का जुर्माना लगाया जा सकता है. ये कार्रवाई मोटर व्हीकल एक्ट, 1988 के तहत की जाएगी. दिल्ली पुलिस के साथ-साथ ट्रैफिक पुलिस सड़कों पर ऐसी गाड़ियों की निगरानी करेंगी जो नियमों का उल्लंघन करते पाई जाएंगी.  इसके बाद प्रदूषण के स्तर की समीक्षा की जाएगी और स्थिति में सुधार न होने पर ये प्रतिबंध आगे भी बढ़ाया जा सकता है.

आपातकालीन सेवाओं में लगे वाहनों के चलने पर रोक नहीं

बता दें कि ऐसी ही रोक नवंबर महीने की शुरुआत में लगाई गई थी, जिसे दो हफ्तों के बाद हटा लिया गया था. वहीं, एक बार फिर प्रदूषण के स्तर के बढ़ने के बाद इन गाड़ियों के चलने पर रोक लगाने का फैसला किया गया है. हालांकि आदेश में कहा गया है कि सरकारी, आपातकालीन सेवाओं में लगे वाहनों और चुनावी ड्यूटी में लगे वाहनों के चलने पर रोक नहीं होगी.

ये भी पढ़ें: Adani Group NDTV Shares: NDTV के किसी भी डायरेक्टर को हटा सकते हैं गौतम अडानी, सबसे बड़े शेयरहोल्डर बनने के बाद मिला अधिकार

प्रदूषण बढ़ने के साथ बढ़ी पाबंदियां

दिल्ली में सर्दियों के बढ़ने के साथ ही प्रदूषण ने भी राजधानी के लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. दिल्ली की एयर क्वालिटी बेहद खराब है और फिलहाल इसके स्तर में कमी होती नजर नहीं आ रही है. एयर क्वालिटी एवं मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान प्रणाली (SAFAR) के मुताबिक, मंगलवार को AQI 337 (बहुत खराब श्रेणी में) रहा. दिल्ली की एयर क्वालिटी बहुत खराब होने के साथ ही GRAP के तीसरे चरण की पाबंदियां लागू कर दी गई हैं. दिल्ली के अलावा, ग्रेटर नोएडा और गुरुग्राम में भी प्रदूषण का स्तर खराब है.

कमल तिवारी

Recent Posts

‘आप किसी को भी ब्लैकमेलर नहीं कह सकते’, निशिकांत दुबे केस में घिरे महुआ मोइत्रा और सुभाष गर्ग

निशिकांत दुबे मानहानि केस में दिल्ली हाई कोर्ट की सख्ती के बाद TMC सांसद महुआ…

4 hours ago

विज्ञान और तकनीक पर पीएम मोदी का बड़ा बयान: ‘लैब से निकलकर आम आदमी तक पहुंचे तकनीक का फायदा’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में 'इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव-2026' का उद्घाटन…

4 hours ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहा भारत, राजगीर में ऐतिहासिक भारत-न्यूजीलैंड रग्बी सीरीज का समापन

राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ. केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे…

4 hours ago

क्या बाजार में लौटने वाला है 1000 रुपये का नया नोट, जानें सरकार ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर 1000 रुपये के नए नोट के वायरल दावों को PIB ने फर्जी…

5 hours ago

‘जिन मस्जिदों को नुकसान पहुंचा रहे हो, वो फिर आबाद होंगी’, मौलाना अरशद मदनी ने सरकार पर क्या कहा?

मौलाना अरशद मदनी के नए बयान ने फिर चर्चा छेड़ दी है. मस्जिदों, इस्लाम, मदरसों…

6 hours ago

20 किमी के दायरे में रहने वालों को राहत, केंद्र सरकार लाई नया सालाना टोल पास, 1 नवंबर से होगा लागू

Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…

6 hours ago