राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (फोटो ट्विटर)
Lalu Prasad Yadav: देश में राजनीति के चर्चित चेहरे और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का किडनी ट्रांसप्लांट का ऑपरेशनल सिंगापुर में सफलतापूर्वक हुआ. जिसके बाद उनका एक वीडियो सामने आया है. जिसमें लालू यादव सभी को धन्यवाद देते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में लालू यादव कहते दिख रहे हैं कि उनको अच्छा लग रहा है.
लालू यादव को ऑपरेशन के बाद उन्हे आईसीयू (ICU) में शिफ्त किया गया था. तब लालू यादव बेहोश नजर आ रहे थे. इसके बाद लालू यादव का एक और वीडियो सामने आया. जिसमें उनका हाथ हिलता हुआ दिख रहा था. जिसके बाद लालू प्रसाद यादव ने शुभकानाएं देने वालो का आभार व्यक्त किया था.
लेकिन आज उनका फिर एक वीडियो सामने आया है जिसमें खुद बोल कर सभी को धन्यवाद दिया है. उनका ये वीडियो उनकी बड़ी बेटी मीसा भारती ने ट्वीट किया है. वीडियो में लालू यादव ने कहा कि “आप लोगों ने दुआ की.. हम अच्छा फील कर रहे हैं.”
बता दें कि उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने अपना फर्ज निभाते हुए अपने पिता को किडनी डोनेट किया था. जिसके बाद उन्होने की सभी लोगों को धन्यवाद दिया, जिन्होने अपनी शुभकामनाएं दी है. इससे पहले उनके ऑपरेशन के दौरान उनके बेटे तेज प्रताप यादव और कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पूजा-अर्चना और रूद्राभिषेक किया था. लालू की तबीतय सही होने के लिए उनके बेटे समेत तमाम RJD के कार्यकर्ता ने भगवान से प्रार्थना की थी.
बिहार के उपमुख्यमंत्री और लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने भी ट्वीट कर बताया था, ‘पापा का किडनी ट्रांसप्लांट ऑपरेशन सफलतापूर्वक होने के बाद उन्हें ऑपरेशन थियेटर से आईसीयू (ICU) में शिफ्ट किया गया. डोनर बड़ी बहन रोहिणी आचार्य और राष्ट्रीय अध्यक्ष जी दोनों स्वस्थ हैं. आपकी प्रार्थनाओं और दुआओं के लिए साधुवाद.
किडनी ट्रान्सप्लांट कराने वाले से पहले RJD सुप्रीमो लालू यादव के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए पूरे बिहार में उनके समर्थकों ने प्रार्थना और पूजा-पाठ की. कई जगहों पर राजद के नेताओं ने मन्दिरों में विशेष पूजा की.
UPTET 2026: UPTET 2026 पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया है. कोर्ट ने मूल्यांकन…
Gold-Silver Price Today: दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में आज के सोना-चांदी के ताजा रेट…
Designing Sleep Book Launch: अच्छी सेहत के लिए अच्छा खानपान और नियमित व्यायाम जितना जरूरी…
अहोई अष्टमी का व्रत संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी जीवन की कामना…
KGMU Love Jihad Case: लखनऊ के KGMU में हिंदू महिला कर्मचारियों को प्रेमजाल में फंसाकर…
हॉन्गकॉन्ग इंटरनेशनल सिक्सेस 2026 के 11वें स्थान के प्लेऑफ मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को…