देश

भारत-पाक बॉर्डर पार कर पंजाब में घुस आया पाकिस्तानी, बीएसएफ ने दबोचा, हो रही है गहन पूछताछ

India Pakistan Border: भारत-पाक बॉर्डर पर एक बार फिर से घुसपैठ का सिलसिला जारी है. जानकारी के मुताबिक, सीमा सुरक्षा बल ने गुरदासपुर जिले के एक गांव ठाकुपुरा से एक पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा है. बीएसएफ के अधिकारियों के मुताबिक, पाकिस्तानी नागरिक अनजाने में भारत की सीमा में प्रवेश किया था.

पाकिस्तानी नागरिक की शुरुआती जांच में कुछ भी हासिल नहीं हुआ है. हालांकि, बीएसएफ ने आगे की जांच के लिए पाकिस्तानी युवक को पंजाब पुलिस को सौंप दिया है. बता दें कि भारत-पाक बॉर्डर पर इससे पहले 6 फरवरी क सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने अवैध घुसपैठियों को पकड़ा था. दो अलग-अलग घटनाओं में पंजाब में भारत-पाकिस्तान सीमा पर घुसपैठियों को दबोचा गया था.

बता दें कि बीते साल अक्टूबर में भी पंजाब के गजनीवाला गांव से पाकिस्तानी नागरिक को भारतीय सीमा में प्रेवेश करने के बाद पकड़ा गया था. बीएसएफ ने उस वक्त एक पाकिस्तानी युवक को पकड़कर पाकिस्तानी रेंजर्स को सौंप दिया था. हालांकि उस वक्त भी सीमा पर भारतीय जवानों द्वारा पाकिस्तानी रेंजर्स में विरोध दर्ज कराया था.

यह भी पढ़ें: ISRO आज ‘नॉटी ब्वॉय’ रॉकेट को करेगा लॉन्च, मौसम और आपदाओं से जुड़ी सटीक जानकारी देगा INSAT-3DS

यह भी पढ़ें: किसानों के प्रदर्शन के बीच शंभू बॉर्डर पर तैनात सब इंस्पेक्टर की मौत, हाल ही में एक किसान ने तोड़ा था दम

Dipesh Thakur

Recent Posts

पितृ पक्ष का समापन और सर्वपितृ अमावस्या का महायोग, जानिए 10 अक्टूबर 2026 के पंचांग में क्या है खास?

Pitru Paksha Panchang: 10 अक्टूबर 2026, शनिवार को आश्विन मास की अमावस्या तिथि पर सर्वपितृ…

9 seconds ago

LG डॉ. दिनेश शर्मा का अंडमान-निकोबार द्वीप समूह पर दौरा: हॉप-ऑन हॉप-ऑफ बसों का शुभारंभ, दिए ये बड़े तोहफे

Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…

7 hours ago

पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्त विनय कुमार चौबे को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक, राज्यपाल ने किया सम्मानित

Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…

7 hours ago