मूर्ति विसर्जन के दौरान भागलपुर में बवाल
बिहार के भागलपुर जिले के लोदीपुर में शुक्रवार (16 फरवरी) को सरस्वती प्रतिमा का विसर्जन के दौरान कथित तौर पर हुए पथराव के बाद दो समुदाय आमने-सामने आ गए. जिसके बाद दोनों समुदायों के बीच झड़प हो गई. सूचना मिलते ही मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई है. भागलपुर पुलिस अधीक्षक राज ने कहा है कि लोदीपुर थाना इलाके में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो समुदाय आपस में भिड़ गए थे. जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने पहुंचकर शांतिपूर्वक मूर्ति विसर्जन करवा दिया.
इस दौरान मूर्ति विसर्जन को लेकर दरभंगा जिले में भी बवाल हो गया. यहां विसर्जन के दौरान दो समुदाय आपस में भिड़ गए. जिसकी जानकारी मिलते ही मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई है. वहीं जिला अधिकारी राजीव रौशन ने बताया कि “बहेड़ा थाना अंतर्गत मूर्ति विसर्जन के दौरान दो समुदायों के बीच झड़प हो गई. अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रण में लिया. इसमें शामिल लोगों की पहचान की जा रही है. दो समुदायों के बीच पथराव हुआ है. फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है.”
मिली जानकारी के अनुसार, भागलपुर जिले के लोदीपुर में मूर्ति विसर्जन के दौरान यात्रा निकाली जा रही थी, जैसे ही यात्रा तबहलपुर मंडल टोला से निकलकर लोदीपुर में मुस्लिम टोला में पहुंची, तभी यात्रा पर कुछ लोगों ने पथराव शुरू कर दिया. इस पथराव में करीब दो दर्जन लोग घायल हो गए. घटना के बाद मौके पर तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है. वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका सभी का इलाज चल रहा है.
यह भी पढ़ें- ISRO आज ‘नॉटी ब्वॉय’ रॉकेट को करेगा लॉन्च, मौसम और आपदाओं से जुड़ी सटीक जानकारी देगा INSAT-3DS
घटना के बारे में जानकारी देते हुए भागलपुर पुलिस अधीक्षक राज ने बताया कि लोदीपुर थाना इलाके में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो समुदाय आपस में भिड़ गए थे. जिसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शांतिपूर्वक मूर्ति विसर्जन कराकर स्थिति को काबू में किया. अभी मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.
-भारत एक्सप्रेस
गुजरात के बनासकांठा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण…
Sanjay Gaikwad: महाराष्ट्र में किसानों की आत्महत्या को लेकर शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायक ने…
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को गति देने के लिए भारतीय…
बिहार के महान क्रांतिकारी योगेंद्र शुक्ल, जिन्हें लोग 'शेरे बिहार' के नाम से जानते थे,…
Mathura News: उत्तर प्रदेश के मथुरा में करवा चौथ के पावन पर्व पर एक हैरान…
रिलायंस जियो की एंट्री ने भारत में इंटरनेट की दुनिया बदलने में अहम भूमिका निभाई.…