देश

राजौरी में LOC पार कर आया पाक नागरिक गिरफ्तार, 20 हज़ार पाकिस्तानी रुपये बरामद

सीमा सुरक्षा बल (BSF) की राजौरी बटालियन ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी ज़िले के मनजकोट क्षेत्र में नियंत्रण रेखा (LOC) के पास एक पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ने में सफलता हासिल की है. गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मोहम्मद आरिब अहमद के रूप में की गई है.

बीएसएफ के मुताबिक, यह गिरफ्तारी एलओसी के पास उस समय हुई जब वह संदिग्ध हालात में भारतीय सीमा में प्रवेश करता पाया गया. पूछताछ के दौरान सुरक्षाबलों को उसके पास से 20,000 पाकिस्तानी रुपये की नकदी भी बरामद हुई है.

फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं और मामले की गहन जांच जारी है. शुरुआती जांच में यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वह गलती से सीमा पार कर आया या उसके पीछे कोई खास मंशा थी.

बीएसएफ ने बताया है कि पूरे मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और सभी सुरक्षा पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें: भारतीय नागरिकों के लिए UAE का वीज़ा ऑन अराइवल नियम हुआ और व्यापक, नई दिल्ली स्थित दूतावास ने बताया द्विपक्षीय संबंधों में बड़ा कदम

-भारत एक्सप्रेस 

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

मौत की सजा मिलते ही बदली मुस्कान और साहिल की पहचान, जेल में ऐसे कट रही है नई जिंदगी

मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत द्वारा मृत्युदंड की सजा सुनाए जाने के…

17 minutes ago

अजब प्रेम की गजब कहानी! औरैया में 75 साल के बुजुर्ग को दिल दे बैठी 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर, जल्द होगी शादी

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उम्र के फासलों को दरकिनार करते हुए एक हैरान…

34 minutes ago

तीन थानों की पुलिस को चकमा दे रहे थे शराब तस्कर, सकलडीहा एसओ की गाड़ी को मारी टक्कर; जानें पूरा मामला

Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…

51 minutes ago

राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, चेक बाउंस केस में मध्यस्थता से सुलझेगा मामला

सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव को बड़ी राहत देते…

1 hour ago

12वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में 1,600 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 21,700 रुपये तक बेसिक सैलरी

RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…

2 hours ago

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी; हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

2 hours ago