Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

राजौरी में LOC पार कर आया पाक नागरिक गिरफ्तार, 20 हज़ार पाकिस्तानी रुपये बरामद

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में नियंत्रण रेखा (LOC) के पास बीएसएफ ने एक पाकिस्तानी नागरिक मोहम्मद आरिब अहमद को गिरफ्तार किया है. उसके पास से 20,000 पाकिस्तानी रुपये बरामद हुए। सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ और जांच में जुटी हैं.

India Pakistan War

सीमा सुरक्षा बल (BSF) की राजौरी बटालियन ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी ज़िले के मनजकोट क्षेत्र में नियंत्रण रेखा (LOC) के पास एक पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ने में सफलता हासिल की है. गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मोहम्मद आरिब अहमद के रूप में की गई है.

बीएसएफ के मुताबिक, यह गिरफ्तारी एलओसी के पास उस समय हुई जब वह संदिग्ध हालात में भारतीय सीमा में प्रवेश करता पाया गया. पूछताछ के दौरान सुरक्षाबलों को उसके पास से 20,000 पाकिस्तानी रुपये की नकदी भी बरामद हुई है.

फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं और मामले की गहन जांच जारी है. शुरुआती जांच में यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वह गलती से सीमा पार कर आया या उसके पीछे कोई खास मंशा थी.

बीएसएफ ने बताया है कि पूरे मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और सभी सुरक्षा पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें: भारतीय नागरिकों के लिए UAE का वीज़ा ऑन अराइवल नियम हुआ और व्यापक, नई दिल्ली स्थित दूतावास ने बताया द्विपक्षीय संबंधों में बड़ा कदम

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital