देश

BSF Bus Accident: बीएसएफ जवानों से भरी बस गहरी खाई में गिरी, 3 जवानों की जान गई, बडगाम में हुआ बड़ा हादसा

BSF Bus Accident News: जम्मू-कश्मीर के बडगाम में शुक्रवार, 20 सितंबर की शाम को बड़ा हादसा हो गया. यहां BSF के जवानों से भरी एक बस गहरी खाई में गिर गई. इस हादसे के बाद वहां कोहराम मच गया. मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई. तीन जवानों की जान चली गई.

इस हादसे में 25 से ज्यादा जवानों के घायल होने की खबर है. राहत एवं बचाव टीमें घायलों को निकालने और अस्पताल पहुंचाने में जुटी हैं. स्थानीय लोग भी मदद को आगे आए हैं.

अधिकारियों ने बताया कि बडगाम में खान साहिब इलाके की पहाड़ी सड़क से होते हुए पांच बसों का काफिला जा रहा था, उसी दौरान काफिले की आखिरी बस अनियंत्रित हो गई और 40 फीट गहरे गड्ढे में गिर गई.

बडगाम में बस दुर्घटनाग्रस्त. यह जिला मध्य कश्मीर में पड़ता है.

3 की मौत, दो दर्जन से ज्यादा जवान घायल

स्थानीय मीडिया में खबरें आईं कि इस दुर्घटना में 3 मौते हुई हैं. वहीं, दो दर्जन से अधिक जवान घायल हो गए हैं. एक जवान की हालत गंभीर है. दुर्घटनाग्रस्त हुई बस 52 सीटर थी. उसमें 36 जवान सवार थे. बताया जा रहा है कि वे सभी पोल-ड्यूटी पर थे. प्रदेश में अभी दो चरणों का मतदान होना है.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

3 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

3 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

4 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

5 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

5 hours ago