देश

आगरा में दो ISI एजेंट गिरफ्तार, गोपनीय जानकारियां पाकिस्तान भेजने का आरोप

उत्तर प्रदेश के आगरा में यूपी एटीएस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें से एक फिरोजाबाद ऑर्डिनेंस फैक्ट्री का चार्जमैन रविंद्र कुमार है. वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी कर रहा था और फैक्ट्री से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां भेज रहा था.

ISI की महिला एजेंट ने ‘नेहा शर्मा’ नाम से फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बनाया था. उसने रविंद्र से दोस्ती की और धीरे-धीरे उसे अपने जाल में फंसा लिया. बातचीत के दौरान महिला ने खुद को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी का एजेंट बताया. पैसों के लालच में आकर रविंद्र ने उसे फैक्ट्री की डेली प्रोडक्शन रिपोर्ट, गगनयान प्रोजेक्ट, ड्रोन से जुड़ी जानकारियां और अन्य गोपनीय दस्तावेज भेजे.

मोबाइल से मिले अहम दस्तावेज

ATS को रविंद्र के मोबाइल से कई अहम सुराग मिले हैं. बरामद दस्तावेजों में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के वरिष्ठ अधिकारियों, 51 गोरखा राइफल्स के अफसरों और लॉजिस्टिक ड्रोन ट्रायल से जुड़ी जानकारियां शामिल हैं. उसने व्हाट्सएप के जरिए भी कई संवेदनशील जानकारियां साझा की थीं.

जांच में सामने आया है कि रविंद्र ने गोरखा राइफल्स, ड्रोन परीक्षण, गगनयान प्रोजेक्ट और ऑर्डिनेंस फैक्ट्री से जुड़ी कई महत्वपूर्ण फाइलें पाकिस्तानी एजेंट को भेजी थीं. इसके अलावा, फैक्ट्री की स्क्रीनिंग कमेटी के गोपनीय लेटर और पेंडिंग रिक्विजिशन लिस्ट जैसी जानकारियां भी लीक की गईं.


ये भी पढ़ें- Gujarat: राजकोट में एक बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 3 लोगों की मौत, 30 से ज्यादा लोग अंदर फंसे, रेस्क्यू जारी


ATS को रविंद्र के मोबाइल से कई व्हाट्सएप चैट भी मिली हैं. एजेंसियां इस पूरे नेटवर्क की तह तक जाने के लिए जांच में जुटी हैं. सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ में और भी चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

5 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

6 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

6 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

7 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

8 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

8 hours ago