मृतक बीएसएफ जवान मेलजीभाई वाघेला
Gujarat: गुजरात के खेडा जिले के नडियाद शहर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां बेटी के अश्लील वीडियो वायरल करने के विरोध पर बीएसएफ (BSF) के जवान की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई. पुलिस ने इस मामले सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.
जानकारी के मुताबिक, बीएसएफ (BSF) जवान मेलजीभाई वाघेला बीते शनिवार को सोशल मीडिया पर बेटी का अश्लील वीडियो पोस्ट करने वाले लड़के घर पर गए थे, जहां उसके परिजनों ने उन पर हमला कर दिया और पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बीएसएफ (BFS) जवान की बेटी और वीडियो वायरल करने वाला लड़का एक ही स्कूल में पढ़ते है. दोनों के बीच प्रेम संबंध थे. दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद लड़के ने लड़की का अश्लील वीडियो वायरल कर दिया था. बताया जा रहा है कि इसके बाद बीएसएफ जवान अपने परिवार के साथ लड़के के परिजनों से बातचीत करने उसके घर गए थे.
ये भी पढ़ें : Charles Sobhraj: मधुकर झेंडे को मिली थी चार्ल्स को गिरफ्तार करने की जिम्मेदारी, गोवा में किया था ‘बिकनी किलर’ का पीछा
पुलिस में दर्ज एफआईआर के मुताबिक, शनिवार रात जवान अपनी पत्नी, दो बेटों और भांजे के साथ लड़के के घर गए थे. जहां लड़के के परिजनों ने गाली देना शुरू कर दिया. जब उन्होंने इसका विरोध किया था तो लड़के के घरवालों ने जवान और उसके परिजनों पर हमला कर दिया. इस हमले में उसकी मौत हो गई.
ये भी पढ़ें : Gujarat: गुजरात की यूनिवर्सिटी में नमाज पढ़ने पर विवाद, VHP ने गंगाजल छिड़का, किया हनुमान चालीसा का पाठ
वहीं, इस मामले पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी वी. आर वाजपेयी का कहना है कि पुलिस (Police) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है.
-भारत एक्सप्रेस
1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…
Pawan Hangman on Saurabh Rajput murder convicts death sentence: मेरठ के सौरभ 'नीला ड्रम' हत्याकांड…
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…