होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
स्टॉक मार्केट हरे निशान के साथ खुला.
Stock Market Holidays 2023: साल 2022 खत्म होने में बस कुछ ही दिन बचे हुए है. लोग नए साल की तैयारियों में लग चुके है. ऐसे में साल की शुरुआत होने से पहले ही भारतीय स्टॉक एक्सचेंजों ने साल 2023 (New Year 2023) का हॉलिडे लिस्ट (Market Holiday 2023) को जारी कर दिया है. जारी की गई छुट्टियों की दी गई लिस्ट के मुताबिक नए साल में वीकेंड के साथ ही 15 और दिन ट्रेडिंग का काम बंद रहेगा. बता दें कि शेयर मार्केट में 15 दिन अलगे साल छुट्टियां (Share Market Holiday) रहने वाली है. यदि आप भी NSE और BSE में ट्रेडिंग करते हैं तो हम आपको इसकी पूरी जानकारी देने वाले हैं. इसके साथ ही आपको बताते हैं कि किस महीने में कितने दिन साप्ताहिक छुट्टी को छोड़कर स्टॉक मार्केट बंद रहेगा. सबसे पहली छुट्टी शेयर मार्केट में 26 जनवरी, 2023 को होगी.
पूरे देश में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस (Republic Day 2023) का उत्सव मनाया जाता है. ऐसे में इस दिन भारतीय शेयर मार्केट बंद रहता हैं. इसके साथ ही कई ऐसे दिन है जिस दिन शेयर मार्केट में ट्रेडिंग (Share Market Trading) नहीं होती है. फरवरी और जुलाई तक शेयर मार्केट में वीकेंड के अलावा कोई भी छुट्टी नहीं है. इसके साथ ही मार्च और अप्रैल में होली और रामनवमी की छुट्टी दी जाती है. इसके इसके बाद अक्टूबर और नवंबर के महीने में फेस्टिव सीजन के दौरान मार्केट कई दिनों तक बंद रहता हैं. तो आइए जानते हैं कि साल 2023 के पूरी मार्केट हॉलिडे लिस्ट (Stock Market Holidays 2023) –
आने वाले साल 2023 में भारतीय शेयर मार्केट इतने दिन बंद रहेगा
26 जनवरी, 2023- गणतंत्र दिवस के मौके पर बंद रहेगा
07 मार्च, 2023- होली के मौके पर बंद रहेगा
30 मार्च, 2023-रामनवमी के मौके पर बंद रहेगा
4 अप्रैल, 2023- महावीर जयंती के मौके पर बंद रहेगा
7 अप्रैल, 2023- गुड फ्राइडे के मौके पर बंद रहेगा
14 अप्रैल, 2023- अंबेडकर जयंती के मौके पर बंद रहेगा
1 मई, 2023- महाराष्ट्र दिवस के मौके पर बंद रहेगा
28 जून, 2023- बकरी ईद के मौके पर बंद रहेगा
15 अगस्त, 2023- स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बंद रहेगा
19 सितंबर, 2023- गणेश चतुर्थी के मौके पर बंद रहेगा
2 अक्टूबर, 2023- गांधी जयंती के मौके पर बंद रहेगा
24 अक्टूबर, 2023- दशहरा के मौके पर बंद रहेगा
14 नवंबर, 2023- दिवाली के मौके पर बंद रहेगा
27 नवंबर, 2023- गुरुनानक जयंती के मौके पर बंद रहेगा
25 दिसंबर, 2023- क्रिसमस के मौके पर बंद रहेगा
-भारत एक्सप्रेस
AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…
AIIA foundation day decade achievements 37 lakh patients: अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के 10…
मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…
ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…
Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…