David Warner/ Photo- Screengrab
David Warner AUS vs SA: ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में अपनी पकड़ बना रखी है. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक मैच ऑस्ट्रेलियाई टीम का स्कोर: 386-3 पर है. इसमें सबसे बड़ा रोल डेविड वार्नर का रहा. जो 200 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हैं. ये डबल टन टेस्ट क्रिकेट में उनका तीसरा, वह भी उनके 100वें टेस्ट मैच में आया. अब तक वॉर्नर के लिए ये मैच बेहद खास रहा है क्योंकि वो काफी समय से रेड बॉल फॉर्मेट में खराब फॉर्म से जूझ रहे है, जिसके बाद टीम में उनकी जगह पर कई लोगों ने सवाल उठाए थे.
200 के जोश में वॉर्नर ने खोए होश
दरअसल, 77वें ओवर की आखिरी गेंद पर डेविड वॉर्नर ने एनगिडी की गेंद को बाउंड्री तक पहुंचा दिया. इस चौके के साथ ही उन्होंने अपने 200 रन भी पूरे किए. जैसे ही गेंद ने बाउंड्री लाइन को टच किया, वॉर्नर ने पूरे जोश के साथ इसका जश्न मनाया और इस जोश में वो अपने होश तक खो बैठे.
ये भी पढ़ें: Team India Schedule 2023: क्या भारत का खत्म होगा खिताबी सूखा? जानिए क्या है पूरे साल का शेड्यूल
शतक के साथ वॉर्नर ने बनाए ये खास रिकॉर्ड
-वार्नर ने घर में टेस्ट में 5,000 रन पूरे
-8,000 रन पूरा करने वाले 8वें ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बने वार्नर
-मेलबर्न में अपना 100वां टेस्ट खेलने वाले तीसरे क्रिकेटर
वॉर्नर अपने 100वें टेस्ट में शतक लगाने वाले दुनिया के 10वें और रिकी पोंटिंग के बाद दूसरे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बने. पोंटिंग 2006 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने 100वें टेस्ट में दो शतक बनाने वाले सूची में एकमात्र बल्लेबाज हैं.
घरेलू टेस्ट में छह पारियों में 0, 48, 21, 28, 0 और 3 के स्कोर के बाद उनके फॉर्म और टीम में उनकी जगह के बारे में बहुत बात हुई. हालांकि, उन्होंने अपनी शतकीय पारी से इन बातों पर विराम लगा दिया. वॉर्नर ने एक बार फिर वर्ल्ड क्रिकेट में खतराक गेंदबाजी के नाम से मशहूर टीम के खिलाफ एक शानदार पारी खेलकर अपना दबदबा बनाया.
खुशी से झूम उठे डेविड वॉर्नर
ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज बल्लेबाज के लिए ये पारी बेहद खसा है. ये बात उनके सेलिब्रेशन को देखकर साफ जाहिर है की ये पारी उनके लिए क्या मायने रखती है. बीते कुछ महीने वॉर्नर के लिए अच्छे नहीं रहे. बॉल टेंपरिंग विवाद से कनेक्शन और ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी को लेकर इस खिलाड़ी और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड के बीच विवाद की खबरें कई बार सामने आई है.
Delhi AQI Today: दिल्ली में प्रदूषण का प्रकोप जारी है और AQI 700 के पार…
CM Yogi: उत्तर प्रदेश में किसानों को फसल नुकसान पर अब 25 से 30 फीसदी…
धनतेरस के पावन अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई नेताओं की ओर से…
UPSC Mains Result 2026: UPSC Mains Result 2026 जारी हो गया है. मुख्य परीक्षा में…
Gold Silver Price Today: धनतेरस पर सोने और चांदी के दामों में फिर से तेजी…
धनतेरस के पावन अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…