देश

Punjab: पाकिस्तान से अवैध तस्करी के लिए आया ड्रोन, BSF ने कर दिया नेस्तनाबूद

Punjab: सीमा सुरक्षा बल (BFS) के जवानों ने पंजाब के अमृतसर जिले में पाकिस्तान से आए एक ड्रोन को मार गिराया है. ड्रोन देर रात को भारतीय क्षेत्र में दाखिल हुआ था और शुक्रवार सुबह सैनिकों ने बॉर्डर फेंस के पास ड्रोन बरामद किया. ड्रोन के साथ एक पैकेट हेरोइन भी बरामद की गई है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पंजाब (Panjab) के अमृतसर सेक्टर में रियर कक्कर सीमा चौकी के पास देर रात करीब ढाई बजे एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया गया.

बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने बताया कि ड्रोन शुक्रवार सुबह सीमा पर बाड़ और जीरो लाइन के बीच मिला. इसमें से संदिग्ध प्रतिबंधित पदार्थ का एक पैकेट भी बरामद हुआ है. प्रवक्ता के मुताबिक, इस बात का पता लगाने के लिए इलाके की तलाशी ली जा रही है कि कहीं ड्रोन से कुछ और पैकेट तो नहीं गिराए गए हैं.

भारतीय सीमा में घुसपैठ करते दिखा ड्रोन

बीएसएफ ने बताया कि 2-3 फरवरी को रात करीब 2.30 बजे बीएसएफ के जवानों ने पंजाब (Panjab) के अमृतसर सेक्टर में बीओपी रियर कक्कड़ के पास एक ड्रोन को भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करते हुए देखा. पाकिस्तान की सीमा से दाखिल हुए ड्रोन पर अलर्ट जवानों ने कई राउंड गोलीबारी की.

करोड़ों में आंकी जा रही है हेरोइन की कीमत

बीएसएफ के मुताबिक जवानों ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देकर इलाके में तालाशी अभियान चलाया. इस दौरान एक क्वाडकॉप्टर ड्रोन को शुक्रवार सुबह बॉर्डर फेंस और जीरो लाइन के बीच बरामद किया गया. ड्रोन के साथ एक पैकेट हेरोइन भी बरामद की गई है. हेरोइन की कीमत करोड़ों में आंकी जा रही है.

ये भी पढ़ें: Gujarat: गुजरात में BSF जवान की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के अश्लील वीडियो के वायरल होने का किया था विरोध

गौरतलब है कि घने कोहरे का फायदा उठाकर पाकिस्तानी तस्कर अक्सर भारत की सीमा में ड्रग्स और हथियार भेजने की कोशिश करते हैं.

Bharat Express Desk

Recent Posts

अगले 8 घंटे और भारी..16 राज्यों में दिखेगा इन्द्र का रौद्र रूप, मूसलाधार बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट

Weather Update Today: 30 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में…

12 minutes ago

‘हनुमान अंश’ की को-प्रोड्यूसर का नेक कदम: वायरल सिंगर सुनील लोधी की आंखों का कराएंगी इलाज

बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही फिल्म 'हनुमान अंश' से जुड़ी एक दिल को छू…

17 minutes ago

Delhi Pollution Rules: दिल्ली में सर्दियों की जहरीली हवा रोकने की तैयारी, 1 नवंबर से इन वाहनों का कटेगा चालान

Delhi News: दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 बाहरी गाड़ियों की नो एंट्री लागू होगी.…

24 minutes ago

कतर की मेज पर फिसली डील! किन शर्तों पर आकर उलझा ईरान-अमेरिका समझौता?

Iran US Talks: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम कराने के लिए कतर की…

54 minutes ago

‘ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा…!’ राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मोदी खुद करवाएंगे इस्तीफा…

कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे और SIR…

1 hour ago

कश्मीर में आधी रात इंडियन आर्मी का बड़ा ऑपरेशन: लश्कर का खूंखार आतंकी मूसा को एनकाउंटर में किया ढेर

जम्मू-कश्मीर के बडगाम स्थित यूसमर्ग इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के पाकिस्तानी आतंकी…

2 hours ago