देश

कांग्रेस को झटका देंगी मायावती? अमेठी-रायबरेली से उतारेंगी उम्मीदवार, अयोध्या को लेकर ये है प्लान

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में एनडीए को तीसरी बार सत्ता में आने से रोकने के लिए बने इंडिया गठबंधन की गांठें लगातार ढीली पड़ती जा रही हैं. एक के बाद एक साथी दल गठबंधन से अलग होकर लोकसभा चुनाव में अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर रहे हैं. अब इसी कड़ी में मायावती ने भी कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए अमेठी और रायबरेली सीट से प्रत्याशियों को उतारने की तैयारी कर रही हैं.

अयोध्या से सच्चिदानंद को उतार सकती है बसपा

उम्मीदवारों को इन सीटों पर उतारने को लेकर यूपी बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कहा कि पहले भी बहुजन समाज पार्टी अमेठी और रायबरेली से अपने उम्मीदवारों को उतारती रही है. इस बार भी वह कांग्रेस के गढ़ में अपने उम्मीदवारों को उतारेंगे. पाल ने आगे कहा कि जैसे ही बसपा सुप्रीमो की तरफ से निर्देश मिलेंगे, सभी उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी जाएगी. वहीं अयोध्या से सच्चिदानंद पांडेय को चुनाव लड़ाने की तैयारी चल रही है.

बीजेपी छोड़कर बसपा में शामिल हुए हैं सच्चिदानंद

बता दें कि सच्चिदानंद पांडेय ने बीते दिन (13 मार्च) ही बीजेपी से इस्तीफा दिया है. अब उसी के बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि सच्चिदानंद सचिन बीएसपी के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं. इस बारे में बीएसपी प्रदेश अध्यक्ष से सब पत्रकारों ने सवाल किया कि अयोध्या से ब्राह्मण प्रत्याशी ही क्यों उतार रही है बसपा तो उन्होंने कहा कि बीएसपी सर्वसमाज की भागीदारी की बात करती है. इसलिए अगर पांडेय को चुनावी मैदान में उतारा जाता है तो कोई अचरज की बात नहीं होगी.

विश्वनाथ पाल ने आगे कहा कि ये देश अलग-अलग धर्मों को मानने वालों का देश है. इसलिए राजनीति में कभी भी धर्म को नहीं लाना चाहिए. इस देश का विकास कैसके किया जाए, इसपर सभी को विचार करना चाहिए. देश में आपसी भाईचारा बना रहे, इसकी कोशिश की जानी चाहिए.

-भारत एक्सप्रेस

Nitish Pandey

Recent Posts

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

3 minutes ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

3 minutes ago

लुलु मॉल से खरीदी KitKat में जिंदा कीड़े, ऐसे केस में क्या हैं 4 सावधानियां?

Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…

20 minutes ago

‘अच्छा हुआ BJP छोड़ दी…’ भाजपा को लेकर सनी देओल का विवादित बयान वायरल, जानें क्या है सच

सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…

34 minutes ago

बुर्के की आड़ में बड़ा खेल, अमरोहा की शातिर महिलाएं गिरफ्तार

अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस ने बुर्के की आड़ कांड करने वाली दो शातिर महिलाओं, गुलफशा…

57 minutes ago

लखनऊ में चमकेगी IT सिटी और वेलनेस सिटी: पूर्व चीफ इंजीनियर अवनीन्द्र कुमार सिंह को एलडीए ने दी बड़ी कमान

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने पूर्व चीफ इंजीनियर अवनीन्द्र कुमार सिंह को आईटी सिटी, वेलनेस…

2 hours ago