देश

चुनाव से पहले सरकार ने पेट्रोल-डीज़ल के दाम 2 रुपये घटाए, पेट्रोलियम मंत्री ने दिखाया महंगाई से राहत देने का गणित

Petrol Diesel Price Cut: लोकसभा चुनाव-2024 से पहले केंद्र सरकार ने आमजन को राहत देते हुए पेट्रोल-डीजल के दामों में 2 रुपए की कटौती कर दी है. केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने 14 मार्च की रात को इसकी जानकारी दी.

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट कर कहा— “देश में पेट्रोल और डीज़ल के दाम 2 रुपये कम करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि करोड़ों भारतीयों के अपने परिवार का हित और सुविधा सदैव उनका लक्ष्य है. 14 मार्च 2024 को रुपये के आधार पर भारत में पेट्रोल औसतन ₹94 प्रति लीटर है, लेकिन इटली में ₹168.01- यानी 79% अधिक; फ्रांस में ₹166.87 यानी 78% अधिक; जर्मनी में ₹159.57 यानी 70% अधिक और स्पेन में ₹145.13 यानी 54% अधिक! और ऐसे ही डीज़ल के दामों की तुलना कीजिये तो यदि भारत की औसत ₹87 प्रति लीटर है तो इटली में ₹163.21 यानी 88% अधिक; फ्रांस में ₹161.57 यानी 86% अधिक; जर्मनी में ₹155.68 यानी 79% अधिक और स्पेन में ₹138.07 यानी 59% अधिक!”

मोदी सरकार की तारीफ करते हुए मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि जब संसार मुश्किल दौर से गुज़र रहा था- विकसित और विकासशील देशों में पेट्रोल के दामों में 50-72 प्रतिशत तक की बढ़ोत्तरी हुयी और हमारे आसपास के कई देशों में तो पेट्रोल मिलना ही बंद हो गया तब भी, 1973 के बाद आये पचास साल के सबसे बड़े तेल संकट के बावजूद, PM मोदी के दूरदर्शी और सहज नेतृत्व के कारण ‘मोदी के परिवार’ पर आंच नहीं आयी। भारत में पेट्रोल के दाम बढ़ने के बजाय पिछले ढ़ाई बर्षों में 4.65 प्रतिशत कम हुए! भारत में ईंधन की सप्लाई निरंतर बनी रही, सस्ते दामों पर बनी रही और हमारे क़दम निरंतर हरित ऊर्जा की ओर भी बढ़ते रहे।यानि भारत ने Energy Availability, Affordability और Sustainability को बरक़रार रखा।”

मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा— “भारत इकलौता ऐसा देश था जहाँ पेट्रोल और डीज़ल के दाम बढ़े नहीं, बल्कि कम हुए। हमने जहाँ से हुआ अपने देशवासियों के लिए तेल खरीदा। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के पहले हम 27 देशों से कच्चा तेल खरीदते थे, लेकिन उनके नेतृत्व में अपने देशवासियों को सस्ता पेट्रोल, डीज़ल और गैस पहुंचाने के लिए इस दायरे को बढ़ाया और अब हम 39 देशों से मोदी के परिवार की ज़रूरतें पूरी करने के लिए कच्चा तेल खरीदते हैं। तब का तब था, लेकिन आज भी कई देशों की तुलना में भारत में पेट्रोल के दाम देखिये!

मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा— “दुनिया भर में चाहे कुछ भी हो रहा हो मोदी जी के नेतृत्व में हमारा पूरा प्रयास रहा कि देश के हर कोने में और हर नागरिक तक ईंधन की सप्लाई बनी रहे- हर चूल्हा जलता रहे, हर गाड़ी चलती रहे, प्रगति की गति में ना कभी कमी आये और ना कोई रुकावट। आज भी हालंकि लाल सागर में संकट बना ही हुआ है, परन्तु जैसे ही कच्चे तेल के अंतर्राष्ट्रीय दामों में कुछ राहत हुयी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तुरंत पेट्रोल और डीज़ल के दाम कम करके अपने परिवार को एक और उपहार दिया। इतना ही नहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने दो अवसरों पर नवंबर 2021 और मई 2022 में पेट्रोल और डीज़ल पर सेन्ट्रल एक्साइज़ कम किया और ये सुनिश्चित किया कि BJP शासित राज्य VAT की दर कम करके ये राहत सीधा मोदी के परिवार को पहुंचाएं। यही कारण है कि आज भी BJP शासित और अन्य राज्यों के बीच पेट्रोल के दामों में लगभग ₹15 रुपये और डीज़ल के दामों में लगभग ₹11 रुपये तक का अंतर है।”

पेट्रोल के दाम का जिक्र करते हुए मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा— “पहले दो बार में एक्साइज़ घटाकर पेट्रोल के दाम ₹13 रुपये प्रति लीटर कम हुए थे और डीज़ल ₹15 प्रति लीटर। आज की कटौती के बाद नवंबर 2022 से लेकर अब तक पेट्रोल दाम में हुई कुल ₹15 रुपये की कमी और डीज़ल के दाम में कुल ₹17 रुपये की कमी। जब हमने अपनी उज्ज्वला परिवार की बहनों के लिए सिलिंडर के दाम घटाकर ₹503 रुपये किया तब भी कुछ पार्टियों ने इस क़दम की निंदा करी लेकिन फिर भी अपने शासित राज्यों में VAT कम नहीं किया।”

विरोधियों को निशाने पर लेते हुए मंत्री हरदीप सिंह बोले, “बात—बात पर पीएम मोदी की और विदेश जाकर भारत की निंदा करने वाले और ग़रीबों के हित का झूठा दिखावा करने वाले जो अब भी पेट्रोल 15 रुपये मंहगा बेच रहे हैं, उन्हें अपना सिर शर्म से झुका लेने चाहिए।”

पेट्रोलियम मंत्री ने अपने ट्वीट में कवि रामधारी सिंह दिनकर की पंक्तियां भी लिखीं—

वसुधा का नेता कौन हुआ?
भूखण्ड-विजेता कौन हुआ?
अतुलित यश क्रेता कौन हुआ?
नव-धर्म प्रणेता कौन हुआ?
जिसने न कभी आराम किया,
विघ्नों में रहकर नाम किया।

“महाकवि रामधारी सिंह दिनकर द्वारा लिखी कविता की ये पंक्तियाँ अपने परिवार के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।”

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘मिशन उत्तराखंड’ का किया आगाज, तीसरी बार भी भाजपा सरकार बनाने का दिया लक्ष्य

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को उत्तराखंड के स्थापना दिवस के अवसर पर…

8 minutes ago

धनतेरस 2026: पूजा का शुभ समय, क्या खरीदें और क्या नहीं? जानिए पूजन की आसान विधि

धनतेरस 2026 का पर्व 6 नवंबर को मनाया जा रहा है. इस दिन भगवान धन्वंतरि,…

11 minutes ago

धनतेरस पर खरीदी है सोना, चांदी या झाड़ू? घर लाने के बाद सबसे पहले करें ये काम, तभी मिलेगा शुभ फल

धनतेरस 2026 पर सोना, चांदी, बर्तन, झाड़ू या साबुत धनिया खरीदने के बाद क्या करना…

21 minutes ago

150 साल पुरानी दुकान पर सरकारी नोटिस, सिस्टम से भिड़े अरुण गोविल; कैसी है फिल्म ‘नोटिस’?

Notice Movie Review: अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया करीब 39 साल बाद फिल्म 'Notice' में…

23 minutes ago

6 नवंबर 1944: जब अमेरिका के बी रिएक्टर में शुरू हुआ प्लूटोनियम का उत्पादन, इसी से बना था नागासाकी पर गिराया गया परमाणु बम

6 नवंबर 1944 को अमेरिका के हैनफोर्ड स्थित बी रिएक्टर में बड़े पैमाने पर हथियार-ग्रेड…

40 minutes ago

शहजाद पूनावाला बने ‘राइज एंड फॉल 2’ के नए बादशाह, प्रियंका को हराकर जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये

रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल सीजन 2' को उसका नया अल्टीमेट रूलर मिल गया है.…

56 minutes ago