देश

Budget 2024: मोदी सरकार में जब बदली गई थी रेल बजट से जुड़ी ये परंपरा…चली आ रही थी 1924 से; क्या आप जानते हैं इसके बारे में?

Budget 2024: लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी सरकार का पहला आम बजट 23 जुलाई को आने वाला है. वित्त मंत्री के रूप में निर्मला सीतारमण लगातार सातवां बजट पेश करने जा रही हैं.

मालूम हो कि साल 2014 में पहली बार प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र में भाजपा की सरकार सत्ता में आई थी और लगातार तीसरी बार 2024 में पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में NDA गठबंधन की सरकार बनी है. बता दें कि मोदी सरकार के कार्यकाल के दौरान कई पुरानी परंपराओं को बदला गया है जिसमें से एक रेल बजट भी है. तो आइए जानते हैं कि कौन सी वो परंपरा थी जिसे बदला गया.

ये भी पढ़ें-Bihar News: भारत में घुसपैठ करने वाला बंग्लादेशी नागरिक चढ़ा इमिग्रेशन विभाग के हत्थे, किया चौंकाने वाला खुलासा

जानें कब से चली आ रही थी ये परंपरा?

बता दें कि पहली बार रेल बजट साल 1924 में ब्रिटिश शासन के दौरान पेश किया गया था. इसके बाद से ही लगातार हर साल आम बजट से एक दिन पहले रेल बजट पेश करने की परंपरा चली आ रही थी. तो वहीं 92 साल से चली आ रही इस परंपरा को मोदी सरकार ने 2017 में बदला गया था.

जानें क्या किया गया था बदलाव

बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई को संसद में अपने कार्यकाल का लगातार सातवां बजट पेश करेंगी. ये पूर्ण बजट होगा, इससे पहले बीते 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश किया गया था. तो वहीं अगर भारतीय बजट के इतिहास के पन्नों को पलटें तो मोदी सरकार के कार्यकाल में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं. इनमें से एक सबसे अहम है, रेल बजट से जुड़ा हुआ बदलाव है.

दरअसल जिसे 92 साल बाद 2017 में मोदी सरकार ने आम बजट के साथ ही रेलवे बजट को मर्ज कर दिया था. तभी से संसद में 1 फरवरी को सुबह 11 बजे केवल एक ही बजट पेश किया जाने लगा, जबकि इससे पहले हर साल आम बजट से एक दिन पहले रेलवे का बजट पेश होता था. यहां एक खास बात ये भी बता दें कि आखिर इस बदलाव के लिए सरकार से किसने सिफारिश की थी. मालूम हो कि इसके लिए नीति आयोग ने ब्रिटिश शासन ले चली आ रही इस परंपरा को खत्म करने की सलाह दी थी.

जानें बदलाव के बाद किसने किया था पहला कॉमन बजट पेश?

बता दें कि सालों की इस पुरानी परंपरा में बदलाव के बाद जब पहला आम बजट और रेल बजट को मिलाकर कॉमन बजट पेश किया गया था तो इसे सबसे पहले संसद में पेश करने वाले वित्त मंत्री अरुण जेटली थे. गौरतलब है कि 2017 में पहली बार आम बजट में ही रेलवे बजट भी पढ़ा गया था.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

राहुल जी! रास्ते और दुकानें बंद हैं, लोग खरीदारी कहां करेंगे? रामलीला मैदान रैली से ठप हुआ दिल्ली का व्यापार

Ramlila Maidan Rally: सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि हमें भाजपा का एजेंट बताया…

52 minutes ago

Ujjain Hotel Tragedy: जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत, परिजनों का 1 करोड़ रुपये मुआवजे पर हंगामा

MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के…

1 hour ago

‘देश में दूसरा, दुनिया में दूसरा’ चंडीगढ़ पुलिस के क्विक रिस्पॉन्स टाइम पर फिदा हुए गृह मंत्री अमित शाह

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस…

1 hour ago

सरेंडर के बाद भी नहीं छोड़ा नक्सलियों का साथ! दो महिला नक्सली 21 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार

Gariaband Naxal: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पुलिस ने दो आत्मसमर्पित महिला नक्सलियों और उनके एक…

1 hour ago