देश

गुजरात में 3,32,465 करोड़ रुपए का बजट पेश, गुजरात स्वच्छता योजना के लिए 1300 करोड़, बनेगी 7 नई महानगर पालिकाएं

गुजरात के वित्त मंत्री कनुभाई देसाई ने आज राज्य का 3 लाख 32 हजार 465 करोड़ रुपए का आम बजट पेश किया। पिछले साल की तुलना में इस साल बजट में 32 करोड़ की बढ़ोतरी की गई है। बजट में गुजरात सरकार ने नमो लक्ष्मी योजना की घोषणा की. इस योजना में क्लास 9-12 तक पढ़ने वाली 10 लाख बच्चियों को 50 हज़ार स्कॉलरशिप दी जाएगी. वही नमो श्री योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को 12 हज़ार की सहायता दी जाएगी. इसके साथ ही पीएम पोषण योजना मे 60 परसेंट बढ़ोतरी की घोषणा की गई है.

 ‘5जी’ गुजरात और अयोध्या धाम 

इसके अलावा नमो सरस्वती योजना के तहत कक्षा 11-12 साइंस पढ़ने वाले गरीब – मध्यम वर्गीय विद्यार्थियों को 25 हजार की स्कॉलरशिप दी जाएगी. बजट में गुजरात सरकार ने अयोध्या धाम में गुजराती यात्रिकों के लिए यात्री भवन बनाने की घोषणा की है. राज्य सरकार ने पुलिस, फायर ब्रिगेड और अन्य आपातकालीन सेवाओं के लिए एक नए आपातकालीन नंबर 112 की घोषणा की है। ग्रीन, ग्लोबल, गतिशील, गौरवान्वित और गुणवत्तापूर्ण विकास कार्यों से इस बजट के जरिए गुजरात को ‘5जी’ गुजरात बनाने की दिशा में पेश किया गया बजट बताया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: “हमारी सरकार के तीसरे कार्यकाल में भारत का दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना तय”- PM मोदी

आंगनबाड़ियों और मरीजों को लाभ

बजट में आंगनबाड़ियों के लिए 1800 करोड़ आबंटित किए जाएंगे जिसमे 3 सालो में 8 हजार नये आंगनबाड़ियों का निर्माण और 20 हजार अन्नवाडियों को आईटी कनेक्टिविटी प्रदान की जाएगी। कैंसर मरीजों के इलाज के लिए 600 करोड़ की लागत से कैंसर इंस्टीट्यूट का निर्माण किया जाएगा। प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना के माध्यम से 1 करोड़ घरों को सौर ऊर्जा से रोशन करने का लक्ष्य रखा गया है। सरकार का दावा है की बजट में गरीबों, युवाओं, अन्नदाताओं और महिलाओं को प्राथमिकता दी गई है।

अरविंद शर्मा, ब्यूरो चीफ, अहमदाबाद

Recent Posts

दिल्ली में वारदातों का दौर जारी: सीलमपुर में घर के बाहर बैठे युवक की गोली मारकर हत्या, दो दिन में दूसरी हत्या

राजधानी दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. सीलमपुर…

2 minutes ago

बालों के लिए खजूर, रीठा और कुल्थी कितने फायदेमंद? जानें इनके फायदे और इस्तेमाल का सही तरीका

Hair Care Tips: खजूर और कुल्थी में मौजूद पोषक तत्व बालों की सामान्य सेहत बनाए…

7 minutes ago

विदेशी नागरिकता और प्रदर्शन में शामिल होना पड़ा भारी, आमिर खान के भांजे इमरान खान को भारत छोड़ने का फरमान

Mumbai Police Notice: आमिर खान के भांजे और अभिनेता इमरान खान की मुश्किलें बढ़ गई…

15 minutes ago

आरा में दिनदहाड़े रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या, बेटे के सामने बरसाईं गोलियां

Crime News: बिहार के आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी और क्षत्रिय संघ बिहार के अध्यक्ष…

29 minutes ago

परमिंदर सिंह झोटा मर्डर केस: पंजाब बंद का मानसा में दिखा भारी असर, सड़कें सुनसान और बाजार पूरी तरह ठप

Punjab News: परमिंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध और इंसाफ की मांग को लेकर 15…

34 minutes ago