देश

Budget Session: अडानी ग्रुप विवाद पर संसद में फिर हंगामे के आसार, खड़गे ने बुलाई विपक्ष की बैठक

Budget Session: राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने अडानी समूह पर शोध समूह हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पर रणनीति बनाने के लिए शुक्रवार को विपक्षी दलों की बैठक बुलाई. संसद के दोनों सदनों को गुरुवार को स्थगित कर दिया गया. विपक्ष ने मामले में संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) द्वारा जांच की मांग की है. खड़गे ने गुरुवार को कहा था, हम इस मुद्दे पर जेपीसी द्वारा जांच की मांग करते हैं और संसद के अंदर इस मांग को उठाएंगे. हम मांग करते हैं कि कथित अनियमितताओं की जांच के लिए एक जेपीसी का गठन किया जाना चाहिए.

राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हमने विपक्षी दलों बैठक बुलाई है। वहां आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे. उसके बाद अगला का कदम लेंगे। हम नियम के मुताबिक नोटिस देते हैं. उनका(भाजपा) अगला कदम क्या होगा उन्हें पता होगा.

विपक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि अडानी समूह के मुद्दे को उठाने से रोकने के लिए संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित कर दी गई.

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने गुरुवार को ट्विटर पर कहा था, संसद के दोनों सदनों को आज दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया, क्योंकि सरकार एलआईसी, एसबीआई और अन्य सार्वजनिक संस्थानों द्वारा जबरन निवेश की जांच की संयुक्त विपक्ष की मांग से सहमत नहीं थी.

ये भी पढ़ें: Parliament Session: संसद में विपक्ष का जोरदार हंगामा, अडानी पर बहस को लेकर अड़ा विपक्ष, लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित

हिंडनबर्ग रिसर्च (Hindenburg Research) की रिपोर्ट ने गौतम अडानी ग्रुप को बड़ा झटका दिया है. शेयरों में गिरावट का असर एशिया के सबसे अमीर शख्स गौतम अडानी की नेटवर्थ पर भी पड़ा है. फोर्ब्स के रियल टाइम बिलेनियर्स इंडेक्स में चौथे स्थान पर मौजूद गौतम अडानी खिसककर अब सातवें स्थान पर आ गए हैं. बता दें कि अडानी साल 2022 में दुनिया के टॉप-10 अरबपतियों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले उद्योगपति रहे हैं. वे दूसरे स्थान पर पहुंचने में भी कामयाब रहे थे. लेकिन साल 2023 में कारोबार के लिहाज से उन्हें झटका लगता नजर आ रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

3 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

4 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

4 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

5 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

5 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

5 hours ago