मनोरंजन

Pathan Box Office Collection: शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ ने मचाई धूम, 9 दिन में की इतने की कमाई

Pathaan Box Office Collection:  बॉलीवुड बादशाह शाहरुख खान की ‘पठान’ का क्रेज लोगों के सिर चढ़ कर बोल रहा है. फिल्म रिलीज को 9 दिन हो चुके हैं और बॉक्स ऑफिस पर इसकी धुआंधार कमाई जारी है. फिल्म का 9वें दिन का कलेक्शन सामने आ चुका है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुवार को ‘पठान’ ने डबल डिजिट में कमाई करके सबको सरप्राइज कर दिया है.

9वें दिन कितना रहा फिल्म का कलेक्शन?

बॉक्स ऑफिस पर ‘पठान’ हर दिन नया इतिहास रचती दिख रही है. शुरुआती रुझानों के मुताबिक, 9वें दिन ‘पठान’ का ऑल इंडिया नेट कलेक्शन करीब 15.50 करोड़ रहा. 9 दिनों का कलेक्शन मिलाकर ‘पठान’ अब तक 364 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है. ‘पठान’ ने ओपनिंग डे पर हिंदी में 55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 68 करोड़ और तीसरे दिन 38 करोड़ का बिजनेस किया. इसके बाद वीकेंड पर फिल्म ने 110 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई की.

वहीं सोमवार को फिल्म की कमाई 25.50 करोड़ और मंगलवार को 22 करोड़ रही. हालांकि, 7वें दिन फिल्म की कमाई थोड़ी सुस्त पड़ गई थी. पर 9वें दिन फिल्म की डबल डिजिट में हुई कमाई बता रही है कि ‘पठान’ आने वाले दिनों में कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ती नजर आएगी.

वर्ल्डवाइड कितनी हुई कमाई?

ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने 9वें दिन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन शेयर किया है. रमेश बाला के मुताबिक, 9 दिन में पठान ने वर्ल्डवाइड 700 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है. इस हिसाब से देखा जाए, तो शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म जल्द ही 1000 करोड़ के क्लब में शामिल होती नजर आएगी.

ये भी पढ़ें-नहीं रहे मशहूर फिल्मकार के कसीनथुनी विश्वनाथ, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

4 साल बाद जबरदस्त रहा कमबैक

‘पठान’ से शाहरुख खान ने चार साल बाद बड़े पर्दे पर कमबैक किया है. ये शाहरुख खान के करियर की पहली एक्शन मूवी है. 57 की उम्र में शाहरुख खान ने फिल्म में इतना जबरदस्त एक्शन किया कि देखने वाले बस देखते रह गए. ‘पठान’ में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम ने भी अहम रोल अदा किया है. इसके अलावा फिल्म में सलमान खान का कैमियो भी है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. सलमान खान और शाहरुख खान को पर्दे पर एक साथ देखना फैंस के लिए बड़े सरप्राइज से कम नहीं था. ‘पठान’ से बॉलीवुड के लिए नई राहें भी खुल चुकी हैं. इसके साथ ही ये भी साबित हो गया कि फिल्म अच्छी हो, तो कमाई खुद-ब-खुद हो जाती है.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

करीब 10 साल बाद भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में लौटे आशुतोष राय, पूर्वांचल में क्या होगी भूमिका?

वाराणसी की स्नातक और शिक्षक MLC सीटों पर भाजपा की लगातार दूसरी हार के बीच…

13 minutes ago

‘हर संभव मदद मिलेगी…’: चक्रवात अर्नब के हालात पर अमित शाह की नजर, जल्द पहुंचेगी केंद्रीय टीम

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चक्रवात अर्नब के मद्देनजर आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, ओडिशा और…

31 minutes ago

बेटे अनंत की बातें सुन नम हुईं मुकेश अंबानी की आंखें, जियो की ऐतिहासिक लिस्टिंग पर दिखा परिवार का प्यार

जियो प्लेटफॉर्म्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग के मौके पर अनंत अंबानी की स्पीच सुनकर…

57 minutes ago

जियो की शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, 104 से सीधे 80 लाख शेयरहोल्डर्स

Jio Platforms Listing: मुकेश अंबानी की जियो के शेयरधारकों की संख्या 104 से बढ़कर 79.6…

57 minutes ago

दिवाली से पहले किसानों की बल्ले-बल्ले..! कल जारी होगी PM Kisan की 24वीं किस्त, खाते में आएंगे इतने रुपए

PM Kisan 24th Kist: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा से…

2 hours ago