देश

Budget Session: संसद सत्र से पहले मल्लिकार्जुन खड़गे के दफ्तर पर विपक्षी दलों की बैठक, सरकार को घेरने की तैयारी पर हुई चर्चा

Budget Session: कांग्रेस समेत 16 विपक्षी दलों के सदस्यों ने संसद के बजट सत्र के, सोमवार से शुरू हो रहे दूसरे चरण में विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति पर चर्चा की. सूत्रों के अनुसार, विपक्ष केंद्रीय एजेंसियों के कथित दुरुपयोग और अडानी विवाद सहित कुछ अन्य मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है.

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के संसद भवन स्थित कक्ष में हुई बैठक में खरगे के अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल एवं जयराम रमेश, द्रमुक के टीआर बालू, राजद के फैयाज़ अहमद, शिवसेना (उद्धव) के संजय राउत, आम आदमी पार्टी के संजय सिंह और कई अन्य दलों के नेता शामिल हुए. हालांकि तृणमूल कांग्रेस इस बैठक में शामिल नहीं हुई. कांग्रेस सांसदों ने अपने संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी की अगुवाई में अलग से बैठक की जहां सत्र को लेकर पार्टी की रणनीति पर चर्चा की गई.

 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बैठक से पहले कहा कि “हम आज (संसद में) बेरोजगारी, महंगाई और ED-CBI के छापेमारी के मुद्दों को उठाएंगे. कर्नाटक में 40% भ्रष्टाचार है, वहां पर उनका MLA रंगे हाथ पकड़ा गया लेकिन उन्हें छूट है और यहां 25-30 साल पुराने केस ढूंढ कर विपक्ष के सदस्यों को परेशान कर रहे हैं.

तो वहीं, AAP और BRS के सांसदों ने संसद परिसर में गांधी प्रतिमा के सामने केंद्रीय एजेंसियों और अडानी विवाद के कथित दुरुपयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया.

 

ये भी पढ़ें: Budget session: बजट सत्र का दूसरा चरण आज से, ईडी-सीबीआई मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरेंगे विपक्षी, हंगामे के आसार

उधर, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ब्रिटेन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयानों को लेकर उन पर लगातार हमले कर रही है. सत्र के दौरान इस मामले पर कांग्रेस और भाजपा के बीच वाकयुद्ध होने की संभावना है.

गौरतलब है कि संसद के बजट सत्र की शुरूआत 31 जनवरी को हुई थी जिस दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित किया था. निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, सत्र का दूसरा चरण 13 मार्च से शुरू होकर 6 अप्रैल तक चलेगा.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

आज का पंचांग: आश्विन कृष्ण सप्तमी आज, जानें कब है अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल?

Aaj Ka Panchang 3 October 2026: आज आश्विन कृष्ण सप्तमी तिथि है. जानें अभिजीत मुहूर्त,…

5 minutes ago

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: काम में बदलाव के संकेत, बढ़ेगी भागदौड़; खर्च पर रखें नियंत्रण

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज कार्यस्थल पर बदलाव और…

1 hour ago

आज का राशिफल वृष राशि : कामकाज में नए विचार आएंगे, पुराने अटके कामों को मिलेगी गति

Aaj Ka Rashifal Vrish Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज पुराने अटके कामों में…

1 hour ago