देश

बजट सत्र से ‘विकसित भारत 2047’ की रफ्तार तेज होगी, रिफॉर्म एक्सप्रेस पर फोकस: पीएम मोदी

संसद के बजट सत्र की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को साफ शब्दों में कहा कि यह सत्र देश को विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की ओर ले जाने में एक अहम भूमिका निभाएगा. मीडिया को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि सरकार इस समय “रिफॉर्म एक्सप्रेस” पर सवार है और अब उसका फोकस लंबे समय से अटके मुद्दों के तात्कालिक नहीं, बल्कि स्थायी और दूरगामी समाधान पर है.

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत अब उस दौर में पहुंच चुका है, जहां सुधार सिर्फ नीतियों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि जमीन पर असर दिखा रहे हैं. उन्होंने भरोसा जताया कि संसद में होने वाली चर्चा देश के भविष्य की दिशा तय करने में मददगार साबित होगी.

140 करोड़ भारतीयों की उम्मीद

पीएम मोदी ने संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण का जिक्र करते हुए कहा कि यह भाषण सिर्फ औपचारिकता नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के आत्मविश्वास और आकांक्षाओं की झलक है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ने बहुत सरल और स्पष्ट शब्दों में सांसदों से अपेक्षाएं रखी हैं और उन्हें पूरा भरोसा है कि सभी सांसद इन बातों को गंभीरता से लेंगे.

उन्होंने ये भी याद दिलाया कि 21वीं सदी का एक चौथाई हिस्सा बीत चुका है और अब देश एक अहम मोड़ पर खड़ा है. आने वाले 25 साल भारत की दिशा, उसकी आर्थिक ताकत और वैश्विक भूमिका को तय करेंगे. “विकसित भारत 2047” सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि एक साझा राष्ट्रीय संकल्प है, पीएम मोदी ने कहा.

नौवीं बार बजट पेश करेंगी निर्मला सीतारमण

प्रधानमंत्री मोदी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की भी सराहना की और कहा कि वह देश की पहली वित्त मंत्री हैं, जो लगातार नौवीं बार संसद में बजट पेश करने जा रही हैं. पीएम मोदी ने इसे भारत के संसदीय इतिहास का एक गौरवपूर्ण क्षण बताया.

पीएम मोदी ने भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर हो रही प्रगति का जिक्र करते हुए कहा कि यह समझौता एक महत्वाकांक्षी और आत्मविश्वासी भारत की तस्वीर पेश करता है. उन्होंने कहा कि इससे भारतीय युवाओं और उद्योगों के लिए नए अवसर खुलेंगे और देश के निर्माता वैश्विक बाजार में अपनी मौजूदगी और मजबूत कर पाएंगे.

रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म का मंत्र

सरकार के कामकाज पर बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भले ही इस समय ध्यान बजट पर है, लेकिन सरकार का मूल मंत्र आज भी “सुधार, प्रदर्शन और बदलाव” ही है. उन्होंने कहा कि रिफॉर्म एक्सप्रेस अब रफ्तार पकड़ चुकी है और सांसदों के रचनात्मक योगदान से यह और तेज होगी.

उन्होंने आगे कहते हुए ये स्पष्ट किया कि सरकार तकनीक को अपनाने और उसका पूरा लाभ उठाने के पक्ष में है, लेकिन इंसान-केंद्रित दृष्टिकोण से कोई समझौता नहीं होगा. संवैधानिक मूल्यों का सम्मान करते हुए तकनीक का संतुलित इस्तेमाल किया जाएगा.

दुनिया की उम्मीद बना भारत

अंत में पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत का लोकतंत्र और उसकी युवा आबादी दुनिया के लिए उम्मीद की किरण है. संसद जैसे लोकतंत्र के मंदिर में भारत के पास यह मौका है कि वह दुनिया को अपनी लोकतांत्रिक ताकत, निर्णयों की विश्वसनीयता और विकास की क्षमता दिखाए. उन्होंने कहा कि वैश्विक समुदाय भारत की इस भूमिका को पहचान भी रहा है और स्वीकार भी कर रहा है.

ये भी पढ़ें: बिहार में बीजेपी विधायक की खुली बगावत: UGC बिल के खिलाफ सड़कों पर उतरे अनिल सिंह, अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

100 साल बेमिसाल! आरएसएस के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभकामनाएं दी. उन्होंने…

3 minutes ago

पुलिस की सख्त नाकाबंदी में पकड़ा गया अवैध शराब का खेल, 1.16 लाख का माल जब्त

गढ़चिरोली पुलिस ने सीमावर्ती इलाके में नाकाबंदी के दौरान मोटर साइकिल के पेट्रोल टैंक में…

4 minutes ago

शिवा मर्डर केस में नया मोड़! धमकाते हुए श्रद्धा दुबे का ऑडियो वायरल

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा मौत मामले में फरार मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे का एक…

37 minutes ago

नशे के खिलाफ देशव्यापी अभियान चलाएगा RSS…! विजयादशमी पर संघ प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा ऐलान

नागपुर में विजयादशमी उत्सव को संबोधित करते हुए RSS प्रमुख मोहन भागवत ने नई पीढ़ी…

53 minutes ago

पुतिन ने कर दिया बड़ा खेला! रूस और चीन के साथ आएंगे ट्रंप, पर जेलेंस्की को बुलाया तक नहीं?

Russia China US Talks: रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए पुतिन ने अमेरिका और चीन…

1 hour ago

घरेलु विवाद पर जवान ने तड़तड़ाई गोलियां, बेटे और खुद की मौत

मानसा में घरेलू विवाद के चलते पंजाब पुलिस के गनमैन ने अपने परिवार पर गोलियां…

2 hours ago