Modi Mission Book: लेखक और वकील बर्जिस देसाई की किताब ‘मोदी मिशन’, पीएम मोदी के उपलब्धियों की नहीं, बल्कि संघर्ष की कहानी है. यह बयान लेखक और कारोबारी सुहेल सेठ की ओर से शुक्रवार को दिया गया. समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए सुहेल सेठ ने कहा कि यह किताब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन के बारे में काफी इनसाइट्स उपलब्ध कराती है और साथ पीएम मोदी के जीवन के उन महत्वपूर्ण मोड़ के बारे में बताती है, जिन्होंने उन्हें यहां तक पहुंचने के लिए प्रेरित किया.
उन्होंने आगे कहा कि इस किताब में पीएम मोदी के बचपन को काफी गहराई से कवर किया गया है और इसके माध्यम से पाठक समझ सकते हैं कि युवा अवस्था में प्रधानमंत्री ने किस प्रकार का संघर्ष देखा है और उस समय उन्होंने क्या फैसले लिए. सेठ के मुताबिक, यह किताब पीएम मोदी की उपलब्धियों के बारे में नहीं, बल्कि उनके संघर्ष के बारे में है और यह बताती है कि कैसे एक पिछड़े वर्ग का व्यक्ति देश का प्रधानमंत्री और दुनिया का ग्लोबल लीडर बना.
इस किताब के लॉन्च पर आए हीरानंदानी समूह के सह-संस्थापक और प्रबंध निदेशक डॉ. निरंजन हीरानंदानी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि यह किताब एक बहुत सुंदर कहानी है और एक ऐसे व्यक्ति के बारे में, जिसने एक चायवाले से प्रधानमंत्री बनने तक का सफर तय किया है. यह हमारे लोकतंत्र की मजबूती, हमारे देश में उभर रहे नेतृत्व, एक असाधारण नेता की शक्ति को दर्शाता है, जो कि अद्भुत है.
किताब के लॉन्च पर एनएसई के प्रबंध निदेशक और सीईओ आशीष कुमार चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना पूरा जीवन जनता को समर्पित कर दिया है. यह पुस्तक एक बहुत ही प्रसिद्ध वकील और लॉ कम्युनिटी के एक प्रतिष्ठित व्यक्ति ने लिखी है, जिनकी हम सभी मुंबईवासी सराहना और प्रशंसा करते हैं.
उन्होंने प्रधानमंत्री के रूप में उनके 11 वर्षों के कार्यकाल पर बात करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने 2014 में देश की कमान संभाली थी और अंतरिक सुरक्षा से लेकर सामाजिक विकास तक सभी क्षेत्र में अच्छा काम किया है. विदेशी संबंधों में उनका काम काफी उत्कृष्ट है. आज हमारे सभी महाद्वीपों में मित्र राष्ट्र हैं.
ये भी पढ़ें: 17वें रोजगार मेले में पीएम मोदी ने युवाओं को प्रेरित किया, बांटे गए 51,000 से अधिक नियुक्ति पत्र
नोट- यह खबर एजेंसी (IANS) फीड से सीधे पब्लिश की गई है. इसमें किसी भी जानकारी को नहीं बदला गया है. खबर को पढ़ने लायाक बनाने के लिए लिए केवल हेडलाइन बदली गई है. वहीं पैराग्राफ से पहले सबहेड जोड़े गए हैं. इस स्टोरी को लेकर भारत एक्सप्रेस की किसी भी तरह की नैतिक जिम्मेदारी नहीं होगी.
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…