चुनाव

लालू यादव के ‘जंगलराज’ में शहाबुद्दीन का खौफ, सिवान ने अत्याचार को सहा है: बिहार में गरजे गृह मंत्री अमित शाह

BJP Vs RJD In Bhar: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बिहार विधानसभा के चुनाव प्रचार अभियान में उतरे. उन्होंने सिवान में आयोजित एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राजद के शासनकाल को जंगलराज बताया.

उन्होंने कहा कि कई वर्षों तक लालू यादव और राबड़ी देवी के जंगलराज में शहाबुद्दीन का खौफ, अत्याचार, और हत्याएं, ये सब सिवान ने सहा है. उस दौर में सिवान की भूमि लहूलुहान हो गई, मगर सिवानवासियों ने झुकने का नाम नहीं लिया. अमित शाह ने सिवान के कइलगढ़ मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए बिहार विधानसभा चुनाव का माहौल गर्मा दिया.

एनडीए प्रत्याशियों की जीत का आह्वान

उन्होंने मंच से सिवान की आठों विधानसभा के एनडीए प्रत्याशियों की जीत का आह्वान करते हुए कहा कि बिहार को एक बार फिर विकास और सुरक्षा की दिशा में आगे बढ़ाना है. अमित शाह ने संबोधन की शुरुआत में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने कभी आतंक के आगे सिर नहीं झुकाया.

शाह ने सिवान में अतीत के आतंक के दौर का जिक्र करते हुए शहाबुद्दीन के शासनकाल में हुए तेजाब कांड और निर्दोष लोगों की हत्याओं को याद किया. उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि ऐसे लोगों को दोबारा मौका मत दीजिए जो सिवान को दहशत के दौर में ले जाना चाहते हैं.

‘तो सिवान में फिर आतंक का माहौल लौट आएगा’

गृह मंत्री ने शहाबुद्दीन के पुत्र ओसामा शाहब का नाम लेते हुए कहा कि अगर ऐसे प्रत्याशी जीतेंगे तो सिवान में फिर वही आतंक का माहौल लौट आएगा. उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार ने बिहार में चारों तरफ विकास का पहिया घुमाया. मुफ्त बिजली, आशा बहनों का मानदेय बढ़ाकर, शहीद परिवारों के सम्मान जैसी योजनाओं से आमजन का जीवन आसान हुआ है.

उन्होंने कहा कि जंगलराज की समाप्ति नीतीश कुमार की देन है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूरे बिहार को जंगलराज से मुक्त कराया और हम यह चुनाव भी नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ रहे हैं.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा प्रहार

शाह ने अपने भाषण में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी तीखा प्रहार किया. उन्होंने कहा, “राहुल बाबा घुसपैठियों को देश में बसाने की बात करते हैं, जबकि मोदी सरकार देश से घुसपैठ खत्म करने में लगी है. राहुल गांधी ऐसे लोगों का समर्थन कर रहे हैं जिनकी सोच शहाबुद्दीन जैसी है.”

अंत में अमित शाह ने एनडीए प्रत्याशी मंगल पांडेय के लिए वोट की अपील करते हुए कहा, “हमने सिवान को एक बना-बनाया मंत्री दिया है, इन्हें विजयी बनाइये ताकि सिवान की आवाज दिल्ली तक और बुलंद हो.”

लालू की RJD के जंगलराज ने पीढ़ियों को बर्बाद किया, NDA सरकार के साथ जारी रहेगा बिहार का विकास: PM मोदी

Also Follow Bharat Express on Youtube

आईएएनएस

Recent Posts

‘बीजेपी शासित सभी राज्यों में लागू होगा UCC, महिलाओं को मिलकर रहेगा 33% आरक्षण’: दिल्ली में अमित शाह ने कांग्रेस को घेरा

संविधान दिवस के मौके पर दिल्ली बीजेपी के 'संविधान गौरव दिवस' कार्यक्रम में केंद्रीय गृह…

7 hours ago

8 साल बाद दिल्ली में अम्मा: दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश, मुलाकात के बाद क्या बोलीं सीएम रेखा?

माता अमृतानंदमयी देवी (अम्मा) 8 साल बाद दिल्ली पहुंचीं. वसंत कुंज स्थित ब्रह्मस्थानम मंदिर में…

7 hours ago

प्रयागराज के सैलून में ताबड़तोड़ फायरिंग: शेविंग करा रहे युवक को गोलियों से भूना

प्रयागराज के अल्लापुर इलाके में गुरुवार शाम एक सैलून के अंदर शेविंग करा रहे 32…

7 hours ago

कसाब: एक आतंकी की पूरी कहानी… चौथी पास लड़के से मुंबई के खूनी हमले तक, और फिर फांसी के तख्ते तक!

जिस चेहरे ने 26/11 की तस्वीरों के जरिए पूरी दुनिया को मुंबई का दर्द दिखाया,…

8 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में संविधान दिवस समारोह: राष्ट्रपति मुर्मू ने नक्सलवाद पर जताई चिंता, SCBA अध्यक्ष प्रदीप राय ने उठाए बुनियादी सवाल

सुप्रीम कोर्ट में आयोजित संविधान दिवस समारोह में सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के अध्यक्ष…

8 hours ago