देश

Bhiwani: भिवानी में मिली दो युवकों की जली हुई लाश, गौ-तस्करी के शक में हत्या की आशंका, मामले ने पकड़ा सियासी तूल

Bhiwani: पड़ोसी राज्य हरियाणा के भिवानी में राजस्थान के भरतपुर से गायब दो युवकों के जले हुए अवशेष एक एसयूवी में मिलने के बाद इस मामले ने सियासी रंग लेना शुरु कर दिया है. मृतक युवकों की पहचान पुलिस ने जुनैद और नासिर के रूप में की है.

मामले में मृतक युवकों के परिजनों का आरोप है कि उन पर हमला करने वाले बजरंग दल के सदस्य और हरियाणा के पुलिसकर्मी थे. परिजनों का आरोप है कि बुधवार को युवकों का अपहरण कर लिया गया और 22 घंटे बाद गुरुवार को भरतपुर से 200 किलोमीटर दूर उनके कंकाल मिले.

ओवैसी ने अशोक गहलोत को ट्विटर पर टैग कर कही यह बात

मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ना शुरु कर दिया है. अलग-अलग नेताओं ने इसे लेकर बयानबाजी भी शुरु कर दी है. एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने इस घटना को लेकर लिखा है कि दो दिन पहले जुनैद और नासिर को राजस्थान के घात्मिका से किडनैप कर लिया गया था.

आज उनकी जली हुई लाशें मिलीं हैं. ओवैसी ने राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत को ट्विटर पर टैग करते हुए यह लिखा है कि पुलिस ने इस मामले में वक्त पर कार्रवाई नहीं की और अभी तक गुनाहगारों को गिरफ्तार नहीं किया. ओवैसी ने इसके आगे यह भी कहा कि मुजरिम जाने-माने गौ रक्षक हैं. जुनैद, नासिर के परिवारों के साथ इंसाफ होना चाहिए.

दोनों की गुमशुदगी की शिकायत थी दर्ज

मामले में एसएचओ राम नरेश मीणा ने कहा कि जुनैद और नसीर ड्राइवर थे. दोनों गायब होने का संदेह होने पर इस्माइल ने बुधवार रात उनकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराते हुए कहा था कि बुधवार सुबह, जब दोनों भरतपुर से निकले, तो बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला कर दिया.

मृतकों पर गाय की तस्करी का था आरोप

मिली जानकारी के अनुसार मृतकों में से एक पर गाय की तस्करी का भी आरोप था और उसके खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया था. वहीं सूत्रों का कहना है कि, यह गाय की तस्करी से जुड़ा मामला हो सकता है. पुलिस और एफएसएल की टीमें मामले की जांच कर रही हैं. सूत्रों ने कहा कि डीएनए के नमूने एकत्र कर लिए गए हैं.

जली हुई गाड़ी में दो कंकाल

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय लोगों ने हरियाणा पुलिस को सूचना दी कि बोरवास की बनी (भिवानी) के पास एक जली हुई गाड़ी में दो कंकाल देखे गए हैं. राजस्थान पुलिस की टीम जब वहां पहुंची, तो पता चला कि यह वही गाड़ी है, जिसका जिक्र गुमशुदगी की शिकायत में किया गया था. परिजनों के वहां पहुंचने के बाद पोस्टमॉर्टम कराया गया. आगे की जांच चल रही है.

इसे भी पढ़े: मुख्तार की बहू के iPhone में कई सारे राज! पासवर्ड बताने में कर रही आनाकानी, जेल में ही कर दिया था लॉक

पुलिस कर रही मामले की जांच

भिवानी के पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने कहा कि उन्होंने राजस्थान पुलिस के साथ मिलकर जांच शुरू कर दी है. प्रथमदृष्टया ऐसा लगता है कि दोनों की मौत उनके वाहन में आग लगने के बाद हुई और आरोपी सबूत नष्ट करने के लिए वाहन को सुनसान जगह पर ले गए.

शिकायतकर्ता ने पुलिसकर्मियों और सीआईए टीम पर लगाया आरोप

पुलिस से की शिकायत में, जुनैद के भाई इस्माइल ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं, गौ रक्षकों और नूंह में फिरोजपुर झिरका की अपराध जांच एजेंसी (सीआईए) की टीम पर दोनों की पीट-पीट कर हत्या करने और उनके शवों को वाहन में आग लगाने का आरोप लगाया.

Rohit Rai

Recent Posts

कोलकाता एयरपोर्ट पर CISF की बड़ी कार्रवाई: बैंकॉक जा रहे 2 संदिग्धों से ₹1.13 करोड़ की अमेरिकी मुद्रा जब्त

कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ ने बैंकॉक जाने वाली…

3 hours ago

रिलायंस के जामनगर कॉम्प्लेक्स पहुंचा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल: मुकेश अंबानी से मिले मार्को रुबियो और सर्जियो गोर, Jio IPO को भी मिला बंपर रिस्पॉन्स

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के जामनगर…

4 hours ago

दिवाली से पहले पुलिसकर्मियों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, बढ़े यूनिफॉर्म और मोटरसाइकिल भत्ते; विपक्ष पर भी साधा निशाना

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…

6 hours ago

टाइगर पर हमले से पहले किन सितारों पर थी शूटरों की नजर? जानिए किसके पास कैसी है सुरक्षा

Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…

6 hours ago