देश

Bihar: शिवभक्तों से भरी पिकअप वैन खाई में गिरी, 3 की मौत, 15 से अधिक घायल

बिहार के रोहतास जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा पेश आया. गुप्ताधाम जा रही एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई. हादसे में 3 लोगों की मौत घटना स्थल पर ही हो गई और 15 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए. घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह हादसा जिले के चेनारी थाना क्षेत्र में हुआ. पुलिस के अनुसार, काराकाट के गेरा चांदी गांव से पिकअप पर सवार 23 श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए गुप्ताधाम जा रहे थे. इसी दौरान पिकअप अनियंत्रित होकर पहाड़ की सड़क से खाई में गिर गई.

दो महिला सहित तीन लोगों की मौत

चेनारी के थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए चेनारी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है. कई घायलों की गंभीर स्थिति देखते हुए सासाराम के सदर अस्पताल रेफर किया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. उन्होंने बताया कि शवों को पुलिस ने अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

ये भी पढ़े:- अमित शाह पर टिप्पणी मामले में राहुल गांधी को हाईकोर्ट से राहत, अगली सुनवाई 17 मार्च को

कौन-कौन हैं घायल

घायलों में लक्ष्मीनर देवी 29 साल, प्रिति कुमारी 17 साल, जूही 23 साल, उमा देवी 27 साल, सूर्यकांती कुमारी 22 साल, दीपू कुमार 10 साल, अंशु कुमार 15 साल, सरस्वती देवी 40 साल, नेहा कुमारी 25 साल, अंजनी कुमार 16 साल, मनीकालो देवी 45 साल, मनोज कुमार 32 साल  एवं अन्य शामिल हैं. सभी घायल काराकाट थाना क्षेत्र के रेड़िया, मुहवारी, तेलारी, लखनौल, गेरा, तुर्की सकला बाजार गांव के हैं. अभी तक दो मृतकों की पहचान हुई है. पिकअप चालक मिथुन दुबे, उम्र-25 साल, थाना- चेनारी एवं लखमुनिया देवी, उम्र-50 साल, ग्राम भैया डेहरी शामिल हैं.

गुप्ताधाम शिव का मंदिर

रोहतास की कैमूर पहाड़ी पर स्थित ऐतिहासिक गुप्ताधाम में महाशिवरात्रि पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. महाशिवरात्रि के एक सप्ताह पहले से ही मंदिर पर श्रद्धालुओं के पहुंचना शुरू हो गया है. महाशिवरात्रि पर लगभग एक लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है. वन विभाग ने धाम तक जाने वाली सड़क पर भारी वाहनों का प्रवेश पर रोक लगा रखी है. करीब 5 राज्यों से श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं.

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Satwik Sharma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

30 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

31 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

1 hour ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago